{"_id":"627b68cf532cd513ea6fd586","slug":"royal-procession-in-guna-the-bridegroom-arrived-to-take-the-bride-riding-on-an-elephant-the-race-to-take-a-selfie-the-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुना में शाही बरात: हाथी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सेल्फी लेने की मची होड़, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुना में शाही बरात: हाथी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सेल्फी लेने की मची होड़, वीडियो हुआ वायरल
Wed, 11 May 2022 01:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 11 May 2022 01:19 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के गुना में निकली एक शाही बरात की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। वैसे तो दूल्हे अक्सर घोड़ी में सवार होकर दुल्हन को लेने पहुंचते हैं, लेकिन गुना में एक दूल्हा हाथी में सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचा।
विज्ञापन
गुना में निकली शाही बरात, हाथी में सवार होकर पहुंचा दूल्हा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घोड़ी पर चढ़कर दुल्हन को लेने जाते तो आपने कई दूल्हे देखे होंगे, लेकिन मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक दूल्हा शाही बरात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा। बरात भी घोड़ी पर नहीं बल्कि राजा महाराजाओं की तरह हाथी पर निकाली गई। इस शाही शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।
दरअसल गुना जिले के रुठियाई कस्बे में सोमवार को राघौगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य हनुमंत सिंह चौहान (ठिकाना दावतपुरा) की बेटी नलिनी सिंह की शादी थी। इस दौरान दूल्हा हाथी में सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचा। दूल्हे को हाथी में सवार देखकर लोगों में उसके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। बड़ी संख्या में लोग हाथी में निकल रही बरात को देखने पहुंचे।
पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीसिंह दातवपुरा के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी बेटी नलिनी सिंह की शादी सारथल बारां (राजस्थान) के जमींदार परिवार के स्व. महेंद्र सिंह राठौड़ के पुत्र जयेंद्र सिंह राठौड़ से हुई है। इस शाही शादी के लिए दोनों ही परिवार लंबे समय में तैयारियों में जुटे थे। सोमवार शाम शादी वाले दिन पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीसिंह की बेटी की बरात आई। दूल्हा वीरेंद्र कुमार अग्रवाल के घर से हाथी पर सवार होकर तय रास्ते से होता हुआ विवाह स्थल तक पहुंचा। इसके बाद दुल्हन के घर में प्रवेश करने के लिए उसे हाथी से उतारकर घोड़ी पर बैठाया गया।
विज्ञापन
शाही बरात बनी चर्चा का विषय
गुना में हुई इस शाही शादी को लेकर काफी समय पहले से तैयारियों की जा रही थीं, जिसकी चर्चा भी क्षेत्र में हो रही थी। वहीं, हाथी में निकली बरात की भी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। रास्ते के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग बरात को देखने के लिए जुटे, वहीं राजस्थान से आए बैंड भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।