फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Robbers looted a bag full of jewelry in Satna

Crime: सतना में लुटेरे ले उड़े जेवरात से भरा बैग, लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 22 Nov 2022 06:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 06:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक व्यापारी के साथ लूट हुई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है।

विज्ञापन
Robbers looted a bag full of jewelry in Satna
पीड़ित व्यापारी और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले में एक सराफा व्यापारी के साथ करीब 10 लाख रुपये की कीमत के जेवरात की लूट हुई है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धनखेर मोड़ के पास की है। व्यापारी के साथ तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि व्यापारी बैग में सोने-चांदी के गहने लेकर सतना से रैगांव की ओर जा रहा था। तभी अज्ञात बाइक सवारों ने धनखेर मोड़ के पास व्यापारी का रास्ता रोक लिया और जेवरातों से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। व्यापारी का नाम कृष्ण कुमार सोनी है, जो कि नागौद के गांधीनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन


व्यापारी सतना व्यापार के लिए गहने जेवरात खरीदने आया था। वापस जाते वक्त उसके साथ यह घटना हो गई। घटना की सूचना व्यापारी ने तत्काल सिविल लाइन थाने को दी। पुलिस व्यापारी के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed