फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raped after entering the house in Mauganj, accused Shivlal Kol arrested, sent to jail

विधवा भाभी से दरिंदगी: मऊगंज में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, घर में घुसकर किया दुष्कर्म, आरोपी शिवलाल गिरफ्तार

Fri, 23 May 2025 04:50 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: रीवा ब्यूरो Updated Fri, 23 May 2025 04:50 PM IST
सार

मऊगंज जिले के बनपाड़र गांव में 27 वर्षीय शिवलाल कोल ने अपनी विधवा भाभी से दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।  

विज्ञापन
Raped after entering the house in Mauganj, accused Shivlal Kol arrested, sent to jail
photo

विस्तार

मऊगंज जिले में गुरुवार को पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बनपाड़र गांव का है, जहां 27 वर्षीय शिवलाल कोल ने रिश्तों को कलंकित करते हुए अपनी विधवा भाभी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के घर में जबरन घुसकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पांच रुपये के पेन ने ली मासूम की जान, नाबालिग को बहाने से बुलाकर की हत्या, पुलिस का खुलासा
विज्ञापन


घटना 4 अप्रैल की है, जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी। पति के निधन के बाद वह अकेले ही जीवन बिता रही थी। उसी दौरान आरोपी शिवलाल कोल ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में जबरन प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए तत्काल मऊगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देवर और सास की प्रताड़ना से टूटी मंजू, पैर पर लिखा आखिरी पैगाम

पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्परता से जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजेश पटेल ने जानकारी दी कि आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed