फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: Principal arrested for taking 25 thousand rupees

Rewa: 25 हजार रुपये लेते प्राचार्य गिरफ्तार, टीचर से एरियर भुगतान के नाम पर मांगी थी रिश्वत

Sat, 27 Aug 2022 08:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 08:37 PM IST
सार

रीवा में लोकायुक्त ने रिश्वत लेने के आरोप में प्राचार्य को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक टीचर से एरियर भुगतान के नाम पर तीस हजार की रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन
Rewa: Principal arrested for taking 25 thousand rupees
प्राचार्य पर कार्रवाई करने लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम पहुंची थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा में लोकायुक्त ने रिश्वत लेने के आरोप में प्राचार्य को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक टीचर से एरियर भुगतान के नाम पर तीस हजार की रिश्वत मांगी थी। पांच हजार पहले ले चुका था। 25 हजार लेते समय पकड़ा गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगांव का है। इसी स्कूल के शिक्षक अशोक सिंह बघेल ने कुछ दिन पहले लोकायुक्त एसपी के कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया था।
विज्ञापन

इसमें बताया था कि प्राचार्य कमलेश तिवारी एरियर भुगतान के लिए तीस हजार की रिश्वत मांग रहे हैं। वे 5000 रुपये पहले ले चुके हैं। 25 हजार देने के बाद कागजात पर साइन करने की बात कह रहे हैं। लोकायुक्त ने शिकायत की जांच करवाई, सही पाए जाने पर ट्रैप तैयार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायुक्त ने 12 सदस्यीय टीम के साथ प्राचार्य को रंगेहाथ पकड़ने के लिए योजना तैयार की। शिकायतकर्ता ने प्राचार्य से बात कर पच्चीस हजार देने का समय तय किया। उसी समय पर स्कूल परिसर के आसपास लोकायुक्त की टीम सादे कपड़ों में तैनात की गई। शनिवार की दोपहर 12 बजे जैसे ही शिकायतकर्ता अशोक सिंह प्राचार्य को उनके ही कक्ष में रुपये देकर बाहर आया और लोकायुक्त टीम को इशारा कर दिया। लोकायुक्त की टीम प्राचार्य के कक्ष में पहुंची और प्राचार्य को रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त की टीम प्राचार्य को लेकर विश्राम ग्रह पहुंची है। जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed