फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa MP Janardan Mishra was seen cleaning the toilet, BJP getting gritty after the video went viral

MP News: टॉयलेट साफ करते दिखे रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, वीडियो वायरल होने के बाद हो रही भाजपा की किरकिरी

Sat, 24 Sep 2022 01:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 01:50 PM IST
सार

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ से टॉयलेट साफ करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Rewa MP Janardan Mishra was seen cleaning the toilet, BJP getting gritty after the video went viral
टॉयलेट साफ करते सांसद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक गंदे टॉयलेट को साफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सांसद ने खुद सोशल मीडिया में शेयर किया है, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं टॉयलेट साफ करने का वीडियो सामने आने के बाद अब भाजपा की किरकिरी हो रही है। 
विज्ञापन

दरअसल सांसद जनार्दन मिश्रा पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के हनुमना स्थित खटखरी युवा मंडल द्वारा बालिका विद्यालय खटखरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया था जिसमें शामिल होने सांसद पहुंचे थे। इस दौरान वह स्कूल का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने स्कूल का टॉयलेट गंदा देखा और वह उसकी सफाई हाथ से करने लगे। सांसद का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।


 
बता दें, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा इसके पहले भी कई बार शौचालयों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दे चुके हैं। 2014 में बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चारों ओर स्वच्छता बनाए रखने के लिए बीजेपी सांसद अक्सर प्रयासरत रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed