फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa Lover Murder: Became someone elses girlfriend after refusing to marry; Ex-boyfriend called and killed her

Rewa Lover Murder: शादी से इनकार करने पर किसी और की बनी प्रेमिका; पूर्व प्रेमी ने युवती को बुलाकर ली जान

Sat, 28 Oct 2023 10:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Oct 2023 10:40 PM IST
सार

Rewa girlfriend murder: एसपी विवेक सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को घटना की जांच करते हुए पुलिस की टीम युवती के घर के कुछ ही दूरी पर स्थित एक अरहर के खेत में पहुंची। जहां पर उन्हें अरहर की बाली से ढके किसी व्यक्ति के कपड़े दिखाई दिए। पुलिस ने जब बालियों को हटाया तो उनके होश उड़ गए। वहां युवती की लाश मिली। 

विज्ञापन
Rewa Lover Murder: Became someone elses girlfriend after refusing to marry; Ex-boyfriend called and killed her
मामले की जानकारी देते एसपी विवेक सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। जहां हैवान बने प्रेमी ने अपनी पूर्व प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। युवती ने प्रेमिका रहते हुए पहले तो युवक से प्रेम विवाह करने के लिए कहा। लेकिन प्रेमी इस बात से राजी नहीं हुआ बाद में वह किसी और युवक के संपर्क में आ गई। इस बात की भनक जब पहले प्रेमी को हुई तो उसने युवती को अरहर के खेत में मिलने के लिए बुलाया। दोनों के बीच पहले काफी बहस हुई। उसके बाद प्रेमी ने हसिया निकाला और युवती की गर्दन पर वार कर दिया। हमले से युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद युवक ने वारदात से बचने के लिए प्रेमिका के शव को अरहर के खेत में छिपाया और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


दूसरे युवक की प्रेमिका बनने से नाराज था प्रेमी
जानकारी के मुताबिक, सोहागी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती 20 अक्टूबर की शाम घर से शौच के लिए कह कर निकली थी। उसके बाद वह अचानक से लापता हो गई। कई घंटे बीत जाने के बाद जब वह वापस अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु कर दी। परिजन थक हारकर थाने पहुंचे और युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और घटना की जांच में जुट गई। काफी खोजबीन के बाद जब पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया।
विज्ञापन


अरहर के खेत में बालियों से ढकी मिली युवती की लाश
एसपी विवेक सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को घटना की जांच करते हुए पुलिस की टीम युवती के घर के कुछ ही दूरी पर स्थित एक अरहर के खेत में पहुंची। जहां पर उन्हें अरहर की बाली से ढके किसी व्यक्ति के कपड़े दिखाई दिए। पुलिस ने जब बालियों को हटाया तो उनके होश उड़ गए। युवती का शव देखते ही पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। युवती के गर्दन में धारदार हथियार से किए गए वार के निशान थे। प्रथम दृष्टया पुलिस ने युवती की हत्या मानकर मामला दर्ज किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी की तालाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की हत्या के बाद ऐसे पकड़ में आया आरोपी
एसपी सिंह ने हत्या खुलासा कर बताया कि घटना के बाद पुलिस ने गांव के कुछ लोगों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान उन्हें गांव का ही एक 20 वर्षीय युवक निरंजन रावत मिला। पुलिस शक के आधार पर उसे पूछताछ के लिए थाने ले आई। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पहले युवक पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन सख्ती दिखाने के बाद उसने वारदात को अंजाम देना कबूल लिया। पुलिस ने बताया कि मृतका का आरोपी युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों एक ही वर्ग के थे। युवती ने प्रेमी निरंजन रावत से शादी के लिए कहा। लेकिन उसने इनकार कर दिया। बाद में युवती का किसी और युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

हंसिए से मारकर अरहर के खेत में छिपाया था शव
पुलिस पूछताछ में आरोपी निरंजन रावत ने बताया कि इस बात की भनक जब उसे मिली तो वह बौखला गया। घटना के दिन उसने युवती को फोन कर उसके घर के पास ही एक अरहर के खेत में बुलाया, जिसके बाद दोनों के बीच काफी बहस हुई। इसी दौरान बौखलाए आरोपी युवक ने अपनी जेब से धारदार हंसिया निकाला और प्रेमिका की गर्दन पर वार कर दिया। इस प्राण घातक हमले में युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस से बचने के लिए आरोपी युवक ने युवती के शव को उसी अरहर के खेत में बालियों से ढक दिया और मौके से फरार हो गया।


साक्ष्य मिटाने की कोशिश हुई नाकाम
इतना ही नहीं आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए अपने कपड़े धुले, वारदात में इस्तेमाल किए गए हंसिये को साफ किया। लेकिन शायद उसे यह पता नहीं था कि जुर्म करने वाला अपराधी कितना ही शातिर क्यों न हो। एक न एक दिन वह कानून के शिकंजे में जरूर फंसता है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश कर वहां से उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed