फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: Dead body of a youth in suspicious condition in auto

रीवा: ऑटो में सो रहा था, मुंह के बल नाली में गिरा और हो गई मौत; मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका

Mon, 07 Mar 2022 11:29 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 07 Mar 2022 11:29 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा में एक ऑटो में संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिली थी। पुलिस की जांच कहती है कि मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक नाली में औंधे मुंह गिरा और उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। 
 

विज्ञापन
Rewa: Dead body of a youth in suspicious condition in auto
रीवा में इस तरह बरामद हुई थी युवक की लाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा में रविवार सुबह ऑटो में मिली लाश के मामले की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार युवक को मिर्गी के दौरे आते थे। वह ऑटो में सो रहा था। इस दौरान उसे दौरा पड़ा होगा और वह नाली में औंधे मुंह गिर गया। इससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन


दरअसल, विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत चिरहुला कालोनी में रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला था। युवक का सिर ऑटो के बाहर नाली में डूबा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अमरेश पांडेय निवासी बैकुंठपुर के तौर पर हुई है। एसआई जगदीश सिंह ठाकुर का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया कि पांडेय को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इसी से उसकी जान गई होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरेश नशा करता था। कुछ ही दिन पहले चोरी के आरोप में थाने से छूटा था। परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। इस वजह से वह शहर आ गया था। रिश्तेदारों ने शरण नहीं दी तो वह यहां-वहां रात गुजार रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed