फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News: Theft worth lakhs in Ratlam, family was busy in wedding rituals

Ratlam: रतलाम में लाखों की चोरी, परिवार शादी की रस्म में था व्यस्त, 12 लाख नकद समेत 50 लाख का माल ले उड़े चोर

Sun, 19 Jan 2025 08:35 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sun, 19 Jan 2025 08:35 PM IST
सार

रतलाम के दीनदयाल नगर में बेटे की शादी के दौरान घर सूना पाकर चोरों ने 12 लाख नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत 50 लाख का सामान चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Ratlam News: Theft worth lakhs in Ratlam, family was busy in wedding rituals
जांच करते पुलिस अधिकारी

विस्तार

बेटे की शादी में व्यस्त परिवार के सूने मकान पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोर यहां से सोने-चांदी के जेवर सहित 12 लाख रुपए नकदी चुरा ले गए। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में दो संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस मामले की जांच के जुट गई है।

विज्ञापन


रतलाम के दीनदयाल नगर निवासी सुनील मूणत का पूरा परिवार बेटे की शादी के महिला संगीत में व्यस्त था। शनिवार रात को सागौद रोड स्थित चंपा विहार में महिला संगीत का आयोजन चल रहा था। इसमें मूणत परिवार सहित मोहल्ले के रहवासी भी गार्डन में आए थे। इसी दौरान सुनील मूणत के मकान में अज्ञात बदमाशों ने सेंध लगा दी। बिना ताला तोड़े खिड़की से घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे 12 लाख रुपए नगद तथा चार सौ ग्राम की सोने की डल्ली, कुछ सोने चांदी जेवर चुरा ले गए। नगदी सहित चोरी गए समान की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। परिवार जब रविवार की सुबह घर पहुंचा तो घटना का पता चला। इसके बाद घटना की जानकारी दीनदयाल नगर थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सुनील मूणत ने बताया कि बेटे की शादी है, जिसके चलते शनिवार को महिला संगीत का आयोजन था। पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर महिला संगीत में चंपा बिहार गया हुआ था। साथ की आस पड़ोस वाले भी महिला संगीत में शामिल हुए थे। जब हम रविवार सुबह घर पहुंचे तो घटना की जानकारी लगी। बदमाश घर तला तोड़े बिना घर के बाहर से ही ऊपरी मंजिल पर चढ़े और दरवाजे का कांच तोड़कर अंदर से चिटकनी खोलकर अंदर घुसे। कीमती सामान खंगालने के लिए बदमाशों ने आलमारी को तोड़कर सोना-चांदी सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। आलमारी टूटी मिली। आलमारी से सोना-चांदी और नगदी नदारद मिले। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दीनदयाल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मकान पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगे है जिनके फूटेज खंगाले जा रहे है। कैमरे में दो बदमाशों की हरकत कैद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed