Ratlam News: आतंकी फिरोज को पुलिस के साथ हाथापाई के मामले में न्यायालय ने भेजा जेल
जयपुर सीरियल ब्लास्ट साजिश में शामिल NIA के मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज उर्फ सब्जी को पुलिस ने रतलाम से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिरोज अलसुफा संगठन का संस्थापक और खजांची था। उसकी गिरफ्तारी पर 5 लाख का इनाम था।
विस्तार
जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश में शामिल अलसुफा आतंकी संगठन के स्थापक सदस्य व संगठन के खजांची तथा NIA के मोस्ट वांटेड आरोपी आतंकी फिरोज उर्फ सब्जी को गुरुवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से आतंकी फिरोज को जेल भेज दिया गया। इधर वांटेड फिरोज की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA भी रतलाम पहुंच गई है, जो आतंकी का ट्रांजिट रिमांड लेकर उसको अपने साथ जयपुर लेकर जाएगी।
जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश में शामिल आतंकी फिरोज को पुलिस ने बुधवार तड़के आनंद विहार कॉलोनी स्थित उसके बहन के घर से गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान आरोपी फिरोज द्वारा उनि सत्येंद्र रघुवंशी और प्रधान आरक्षक राहुल जाट के साथ झूमाझटकी कर छुड़ाकर भागने का प्रयास किया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद नियंत्रण में लेकर गिरफ्तार किया गया। इस दौरान दोनों पुलिस कर्मियों को चोटें भी आई थीं। इसको लेकर स्टेशन रोड थाने पर आतंकी फिरोज के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में गुरुवार को पुलिस ने फिरोज को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें- आतंकी संगठन से जुड़े फिरोज को रतलाम पुलिस ने दबोचा, NIA ने घोषित किया था पांच लाख का इनाम
एसपी अमित कुमार ने बताया कि राजस्थान के जयपुर शहर को सीरियल ब्लास्ट से दहलाने की साजिश रचने वाले 11वें फरार आरोपी फिरोज उर्फ सब्जी को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। फिरोज उर्फ सब्जी अलसुफा संगठन के पांच मुख्य संस्थापक सदस्यों में से एक था और संगठन का खजांची भी था। पुलिस ने बताया कि वह लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी से मामले की जांच में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
ये है मामला
एसपी अमित कुमार ने बताया कि 30 मार्च 22 को निंबाहेड़ा राजस्थान पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार MP 43 CA 7091 को रोककर तलाशी लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। जुबेर पिता फकीर मोहम्मद पठान, सैफुल्ला उर्फ सैफ खान पिता रमजानी अली एवं अल्तमश पिता बशीर खां तीनों निवासी रतलाम को विस्फोटक एवं बम बनाने मे प्रयुक्त होने वाला सामान जिसमें टायमर, सेल, वायर सहित अन्य सामग्री के साथ पकड़ा था। गिरफ्तार किया गया था।
ये भी पढ़ें- 2 बार अस्पताल से लौटाया, तीसरी बार ठेले से प्रसूता को ले जाते समय रास्ते में हुई डिलीवरी, नवजात की मौत
अलसुफा आतंकी संगठन से जुड़े थे तार
गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे अलसुफा आतंकी संगठन से जुड़े थे और इनके साथ आमीन फावड़ा, आमीन हाजी, मजहर उर्फ छोटू, इमरान पठान, यूनुस साकी, इमरान मटका, आकिब महाराष्ट्र और फिरोज उर्फ सब्जी शामिल थे। इन सभी ने मिलकर जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करने की साजिश रची थी।
10 आतंकी पूर्व में हो चुके हैं गिरफ्तार
उक्त मामला अंतरराज्यीय होने पर एनआईए द्वारा प्रकरण क्रमांक 18/2022/NIA/DLI दर्ज किया गया। प्रकरण में NIA एवं राजस्थान पुलिस द्वारा 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 11वां आरोपी फिरोज उर्फ सब्जी जो अलसुफा संगठन के प्रमुख 05 संस्थापक सदस्यों में से एक था जिसके पास संगठन के खजांची का पद था जो फरार चल रहा था। जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। जिसकी गिरफ्तारी पर एनआईए द्वारा 05 लाख रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
