Ratlam News: आतंकी संगठन से जुड़े फिरोज को रतलाम पुलिस ने दबोचा, NIA ने घोषित किया था पांच लाख का इनाम
जयपुर सीरियल ब्लास्ट की साजिश में शामिल पांच लाख के इनामी आतंकी फिरोज खान को रतलाम पुलिस ने ईद के दौरान उसके घर से गिरफ्तार किया। वह दो साल से फरार था। 2022 में विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में उसका नाम सामने आया था।
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के फरार पांच लाख रुपए के इनामी तथा राजस्थान के जयपुर सीरियल ब्लास्ट की साजिश में शामिल आतंकी फिरोज खान पिता फकीर मोहम्मद सब्जीवाला निवासी रतलाम को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आतंकी फिरोज राष्ट्रीय जांच एजेंसी और स्थानीय पुलिस को लंबे समय से चकमा देकर फरार चल रहा था। आतंकी फिरोज जब ईद मनाने रतलाम आया, इसी दौरान पुलिस के इसे गिरफ्तार कर लिया।
जयपुर सीरियल ब्लास्ट की साजिश में शामिल रतलाम निवासी आतंकी फिरोज को रतलाम पुलिस ने सुबह 4 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आतंकी फिरोज पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी पांच लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। आतंकी फिरोज पिछले दो सालों से पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा देकर फरार चल रहा था। ईद के मौके पर जब फिरोज अपने घर आया तो रतलाम पुलिस ने सुबह 4 बजे उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- जादू-टोने के शक में युवक की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
गौरतलब है कि 28 मार्च 2022 को राजस्थान की निंबाहेड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अल्तमश शेरानी, सैफुद्दीन उर्फ सैफुल्लाह तथा जुबेर को 12 किलो विस्फोटक सामग्री आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बम बनाने में उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री आईआईडी भी जब्त की थी। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी रानीपुर के निवासी थे तथा फकीर मोहम्मद आनंद कॉलोनी का निवासी था। इनसे पूछताछ के पश्चात राजस्थान की टोंक पुलिस ने फरहान और मुजीब को भी गिरफ्तार किया था, वहीं रतलाम पुलिस ने इमरान- शरीफ खान निवासी मोहन नगर रतलाम आमीन फावड़ा आमीन समद को पकड़ कर राजस्थान पुलिस के हवाले किया था। इसके पश्चात नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी द्वारा संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई की गई थी।
ये भी पढ़ें- मंडला में एक घंटे चली मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों की मौत, 14-14 लाख का इनाम था, जंगल में सर्च जारी
पकड़ाए गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया था। यह जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करने की आतंकी साजिश थी। पकड़ा गया संदिग्ध पाउडर विस्फोटक था, जिससे जयपुर को दहलाने के आतंकी मंसूबे थे। सभी गिरफ्तार आतंकी सूफा संगठन से जुड़े हुए हैं और अब इनका मास्टर माइंड फिरोज फरार था जो अब रतलाम पुलिस की गिरफ्त में है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
