{"_id":"68d8d9ec3dcd3e9ceb09ef4c","slug":"four-pairs-of-festival-special-trains-will-run-via-ratlam-ujjain-nagda-some-trains-will-also-stop-at-panipat-ambala-kanpur-central-lucknow-new-delhi-ratlam-news-c-1-1-noi1428-3457242-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: चार जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन, रतलाम-उज्जैन-नागदा होकर चलने से हजारों लोगों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: चार जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन, रतलाम-उज्जैन-नागदा होकर चलने से हजारों लोगों को मिलेगा फायदा
Sun, 28 Sep 2025 04:52 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:52 PM IST
सार
आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। चार जोड़ी ट्रेन आगामी दिनों में शुरू होने वाली हैं। इससे रतलाम, उज्जैन, नागदा समेत कई स्टेशनों से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन का लोगो
विस्तार
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के त्योहारी सीज़न के दौरान यात्रियों की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल से होकर बांद्रा टर्मिनस-अयोध्या कैंट, बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना जंक्शन, उधना-जयनगर एवं बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर के बीच विशेष किराए पर चार जोड़ी साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें रतलाम, नागदा, उज्जैन, दाहोद सहित अनेक रेलवे स्टेशनों पर रुकेंगी।
विज्ञापन
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि ट्रेन संख्या 09095 बांद्रा टर्मिनस-अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन एक अक्टूबर से 19 नवंबर 2025 तक प्रत्येक बुधवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 5.30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के दाहोद (शाम 06.55/06.57 बजे), मेघनगर (07.18/07.20), रतलाम (रात 08.30/08.40), नागदा (09.43/09.45), उज्जैन (10.50/10.55), मक्सी (11.25/11.27), शुजालपुर (रात 12.29/12.31, गुरुवार) एवं सीहोर (रात 01.33/01.35) बजे आगमन/प्रस्थान होगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09096 अयोध्या कैंट-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 2 अक्टूबर से 20 नवंबर 2025 तक अयोध्या कैंट से रात 09 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को सुबह 06:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन रतलाम मंडल के सीहोर स्टेशन पर (दोपहर 02.11/02.13, शुक्रवार), शुजालपुर (02.47/02.49), मक्सी (03.40/03.42), उज्जैन (04.15/04.20), नागदा(05.20/05.22), रतलाम(06.00/06.10), मेघनगर (07.11/07.13), दाहोद(07.46/07.48) बजे आगमन/प्रस्थान होगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, दाहोद, मेघनगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और बाराबंकी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कभी निकलती थी सवारी, अब नवरात्रि में मिलते हैं मां के दर्शन, क्यों साल भर बंद रहता है ये मंदिर?
विज्ञापन
बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल
बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को बांद्रा टर्मिनस से 09.50 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार रात 12:30 बजे लुधियाना जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम आगमन सोमवार को सुबह 07.25 बजे एवं प्रस्थान 07.35 बजे होगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09098 लुधियाना जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अक्टूबर से 2 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को लुधियाना जं. से सुबह 04:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम आगमन मंगलवार रात 10.10 बजे एवं प्रस्थान 10.20 बजे होगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, मथुरा जं., नई दिल्ली, पानीपत और अम्बाला स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर और एसी-3 टियर (इकोनॉमी) क्लास कोच होंगे।
उधना-जयनगर-उधना स्पेशल
ट्रेन संख्या 09151 उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर 2025 से प्रत्येक मंगलवार उधना से सुबह 06:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 09:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम (दोपहर 01.00/013.10 मंगलवार), उज्जैन (03.25/03.30) एवं शुजालपुर(05.33/05.35) बजे आगमन/प्रस्थान होगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09152 जयनगर-उधना स्पेशल बुधवार, 01 अक्टूबर, 2025 से जयनगर से रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को शाम 05:45 बजे उधना पहुंचेगी। इस ट्रेन का शुजालपुर (सुबह 05.35/05.40, शुक्रवार), उज्जैन (07.30/07.35) एवं रतलाम (09.35/09.45) बजे आगमन/प्रस्थान होगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, बीना, कटनी मुरवारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ये भी पढ़ें- बिहार से राजस्थान और तेलंगाना को जोड़ने के लिए दो अमृत भारत ट्रेन मिली, पटना को 3 पैसेंजर ट्रेन
बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर बांद्रा
ट्रेन संख्या 09023 बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से शाम 04:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 12:30 बजे सांगानेर पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम (रात 03.40/03.50, शुक्रवार) एवं नागदा( 04.23/04.25) बजे आगमन/प्रस्थान होगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09024 सांगानेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 03 अक्टूबर से 28 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को सांगानेर से शाम 04:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का नागदा ( रात 12.18/12.20, शनिवार) एवं रतलाम (12.55/01.05) बजे आगमन/प्रस्थान होगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, चौमहला, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा और सवाई माधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर और एसी 3 टियर (इकोनॉमी) कोच होंगे। ट्रेन संख्या की 09151 एवं 09023 की बुकिंग 28 सितंबर, 2025 से तथा ट्रेन संख्या, 09095 एवं 09097 की बुकिंग 29 सितंबर, 2025 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
