फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   darbhanga ajmer amrit bharat express muzaffarpur hyderbad amrit bharat train status passenger trains for patna

Train Status : बिहार से राजस्थान और तेलंगाना को जोड़ने के लिए दो अमृत भारत ट्रेन मिली, पटना को 3 पैसेंजर ट्रेन

Sun, 28 Sep 2025 12:58 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 28 Sep 2025 12:58 PM IST
सार

New Amrit Bharat Express : रेल मंत्रालय ने बिहार को राजस्थान और तेलंगाना से जोड़ने वाली दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दी हैं। रास्ते में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को भी इसका फायदा मिलेगा। पटना को तीन पैसेंजर ट्रेनें भी मिली हैं।

विज्ञापन
darbhanga ajmer amrit bharat express muzaffarpur hyderbad amrit bharat train status passenger trains for patna
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : एएनआई

विस्तार

रेल मंत्रालय ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की है। एक ट्रेन बिहार के दरभंगा से राजस्थान के अजमेर तक का सफर कराएगी। दूसरी ट्रेन बिहार के मुजफ्फरपुर से तेलंगाना के हैदराबाद तक का सफर कराएगी। इन दोनों ट्रेनों का फायदा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को भी मिलेगा। इसके अलावा, रेलवे ने बिहार की राजधानी पटना में लोकल ट्रेनों के नए रेलवे स्टेशन की शुरुआत से पहले पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है।

विज्ञापन


दरभंगा से अजमेर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन की घोषणा की गई है।  उद्घाटन ट्रेन दरभंगा से 29 सितंबर को खुलेगी। दरभंगा के बाद कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, पनियहवा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, गोमती नगर लखनऊ, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, फफूंद, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, बिठूर, जयपुर के रास्ते अजमेर तक जाएगी। यह ट्रेन कब से रेगुलर चलेगी, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है। 
विज्ञापन

 

मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए भी नई अमृत भारत ट्रेन दी गई है। उद्घाटन वाली ट्रेन मुजफ्फरपुर से 29 सितंबर को चलेगी। इसके बाद यह ट्रेन 14 अक्टूबर से मुजफ्फरपुर से शुरू होगी। हैदराबाद के चारलापल्ली स्टेशन से यह ट्रेन 16 अक्टूबर को पहली बार चलेगी। ट्रेन नंबर 15293 मुजफ्फरपुर सुबह 10:40 में यह ट्रेन खुलेगी। यहां से हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, न्यू वेस्ट केबिन, प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, जुझारपुर केबिन, नागपुर, बलहरशाह, सिरपुर कागजनगर, बेलमपल्ली, रामगुंडम, पेडापल्ली, काजीपेट होते हुए चरलापल्ली तक जाएगी। 14 अक्टूबर को यह मुजफ्फरपुर से चलेगी। उसके साथ ही हर मंगलवार को यह मुजफ्फरपुर से खुलेगी। लौटते समय 16 अक्टूबर से हर गुरुवार को ट्रेन नंबर 15294 चारलापल्ली से खुलेगी। इस ट्रेन की शुरुआत के साथ ही ट्रेन नंबर 05293 का 14 अक्टूबर से मुजफ्फरपुर चरलापल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन बंद हो जाएगा। 16 अक्टूबर से चरलापल्ली मुजफ्फरपुर स्पेशल का भी परिचालन बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed