{"_id":"6a364d774fc33ee66a095e11","slug":"farmer-murdered-after-going-to-work-in-the-fields-body-found-blood-stained-with-marks-of-a-sharp-edged-weapon-on-the-head-ratlam-news-c-1-1-noi1428-4414558-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: खेत में काम करने गए किसान की हत्या, खून से लथपथ मिला शव; सिर पर धारदार हथियार के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: खेत में काम करने गए किसान की हत्या, खून से लथपथ मिला शव; सिर पर धारदार हथियार के निशान
Sat, 20 Jun 2026 06:08 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:08 PM IST
सार
खेत पर काम करने के लिए घर से निकला किसान अगले दिन मृत अवस्था में मिला। रतलाम के कोठड़ी गांव में किसान की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खेत में मिला किसान का खून से लथपथ शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के ताल थाना क्षेत्र की खारवाकला पुलिस चौकी के ग्राम कोठड़ी (मंडावल) में खेत पर काम करने गए एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह खेत में खून से सना शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक राजेंद्र सिंह डांगी उर्फ बबलू (35) पुत्र दुलेसिंह डांगी खेती-किसानी के साथ ट्रैक्टर चलाने का कार्य भी करता था। वह अपने खेतों के अलावा अन्य किसानों के खेतों में भी ट्रैक्टर से जुताई का काम करता था। परिजनों के मुताबिक राजेंद्र 19 जून को दोपहर करीब एक बजे खेत पर काम करने के लिए घर से निकला था लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। चूंकि वह खेती के कार्य के चलते कई बार रात में खेत पर ही रुक जाता था, इसलिए परिजनों ने उसकी तलाश नहीं की।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसका चचेरा भाई रामेश्वर डांगी खेत पर गाय का दूध निकालने पहुंचा। वहां उसने राजेंद्र का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उसने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर, ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी और खारवाकला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए रतलाम से एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल, डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और साइबर सेल की टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP: ग्वालियर में 8 साल की मासूम की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुल्लक से पैसे निकालने के शक में पड़ोसी हिरासत में
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। आशंका है कि हमलावरों ने पीछे से हमला किया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खारवाकला के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।
पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी
राजेंद्र सिंह की पहली पत्नी का कई वर्ष पहले निधन हो गया था। पहली पत्नी से उसकी एक 12 वर्षीय बेटी है। बाद में उसने दूसरी शादी की थी, जिससे एक 10 और 7 साल के बेटी और बेटा हैं। परिवार में दो भाई हैं। राजेंद्र बड़ा था, जबकि उसका छोटा भाई मनोहर डांगी है। दोनों भाइयों के पास करीब 12 बीघा कृषि भूमि और दो ट्रैक्टर हैं।
ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
