फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Car rams into a truck parked on a four-lane road lady constable and her husband die

Ratlam News: फोरलेन मार्ग पर खड़े ट्रक में घुसी कार, लेडी कांस्टेबल और पति की मौत; दो बच्चे घायल

Sat, 08 Feb 2025 09:41 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sat, 08 Feb 2025 09:41 PM IST
सार

बदनावर से शादी समारोह से लौटकर रतलाम आ रही लेडी कांस्टेबल की कार फोरलेन मार्ग पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में लेडी कांस्टेबल और उनकी पति की मौत हो गई। शाम 5 बजे दोनो का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Car rams into a truck parked on a four-lane road lady constable and her husband die
हादसे में क्षतिग्रस्त कार

विस्तार

बदनावर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही लेडी कांस्टेबल की कार फोरलेन मार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में लेडी कांस्टेबल और उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनके दोनों बच्चे घायल हो गए। शनिवार शाम 5 बजे दोनों का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

रतलाम के माणक चौक थाने में पदस्थ लेडी कांस्टेबल झन्ना गामड़ अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ बदनावर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। शनिवार तड़के करीब 4 बजे, जब वे बदनावर से रतलाम लौट रहे थे, तब सिमलावदा के पास उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में झन्ना गामड़ और उनके पति अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर बिलपाक थाना प्रभारी अय्यूब खान मौके पर पहुंचे और शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के पार्थिव शरीर ग्राम बोरझडी ले जाए गए, जहां शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि झन्ना गामड़ के पति अरविंद प्राइवेट जॉब करते थे और मूल रूप से धार जिले के बदनावर के रहने वाले थे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूरा परिवार बदनावर गया था। झन्ना गामड़ शुक्रवार शाम तक माणक चौक थाने में ड्यूटी पर थीं, जिसके बाद वे परिवार के साथ बदनावर रवाना हुई थीं।

हादसे के कारणों की जांच के दौरान सामने आया कि फोरलेन मार्ग पर सिमलावदा के पास निर्माण कार्य चल रहा था, और रात में ट्रक से निर्माण सामग्री उतारी जा रही थी। इसी दौरान कार ट्रक से टकरा गई। कार उनके पति अरविंद चला रहे थे, जबकि झन्ना गामड़ बगल की सीट पर बैठी थीं और दोनों बच्चे पीछे की सीट पर थे। हादसे में बच्चों को मामूली चोटें आईं।पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed