फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A friend killed his friend because of his illicit relationship with his wife

Ratlam News: पत्नी से अवैध संबंध के चलते दोस्त ने की दोस्त की हत्या, पांच दिन पहले पुलिया के नीचे मिला था शव

Sun, 26 Jan 2025 08:41 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sun, 26 Jan 2025 08:41 PM IST
सार

रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले पुलिया के नीचे मिले शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। देवीलाल की हत्या दोस्त किरीया ने अवैध संबंधों के कारण की। शराब पिलाने के बाद कुल्हाड़ी और पत्थरों से हत्या कर शव छिपाया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार हुए। 

विज्ञापन
A friend killed his friend because of his illicit relationship with his wife
प्रेसवार्ता में हत्या का खुलासा करते हुए एसपी अमित कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में केलकच्छ रोड पर पुलिया के नीचे पांच दिन पहले मिले शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि मृतक देवीलाल के अपने दोस्त किरीया की पत्नी से अवैध संबंध थे, जिसके चलते देवीलाल की हत्या की गई है।

विज्ञापन


रतलाम एसपी अमित कुमार ने शनिवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि राजापुरा माताजी से आगे केलकच्छ रोड पर पुलिया के नीचे पाइप में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पत्थर और झाड़ियों में दबा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इसमें मृतक की पहचान देवीलाल पिता प्रभु कटारा के रूप में हुई। पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही किरीया पिता तेलिया मावी (32) तथा देवू पिता रावजी कटारा (20) दोनों निवासी ग्राम राजापुरा माताजी थाना शिवगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में संदिग्ध किरीया और देवू ने देवीलाल की कुल्हाड़ी और पत्थरों से कुचलकर हत्या करना कबूला।
विज्ञापन


एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम जब मामले की जांच कर रही थी तो सामने आया कि सप्ताह भर पहले मृतक देवीलाल अपनी 16 वर्षीय भांजी के साथ खेतों पर मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। 19 जनवरी की दोपहर दोनों मजदूरी कर वापस गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे मृतक देवीलाल की भांजी ग्राम देवीपाड़ा स्थित अपने घर पहुंच गई। उसने घर पर बताया कि मामा देवीलाल शेविंग करवाने राजापुरा माताजी में रुक गए हैं। इसके दो दिन बाद 21 जनवरी की सुबह देवीलाल की लाश मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया 19 जनवरी की शाम राजापुरा माताजी में शेविंग करवाकर जब देवीलाल घर लौट रहा था। इस दौरान हत्या का मुख्य आरोपी किरीया अपने साथी देवू के साथ देवीलाल को शराब पिलाने ले गया। शराब पीकर नशे की हालत में जब तीनों वापस केलकच्छ रोड स्थित पुलिया पर पहुंचे तो वहां पर बैठकर बात करने लगे। बात करने के दौरान देवीलाल से मुख्य आरोपी किरीया से कहासुनी हुई और विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। इस दौरान किरीया ने देवीलाल को पुलिया के नीचे धक्का दे दिया। जहां किरीया ने पहले से रखी कुल्हाड़ी से देवीलाल पर हमला कर हत्या कर दी। फिर शव पत्थर से कुचलकर पुलिया के नीचे पाइप में छिपा दिया।


पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी किरीया ने बताया कि देवीलाल और हम दोनों दोस्त थे। देवीलाल का घर आना जाना था। इसी दौरान उसने मेरी पत्नी को अपने झांसे में ले लिया और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। इसके चलते मैंने देवीलाल की हत्या कर दी। देवीलाल की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। एसपी ने बताया कि आरोपी किरीया और देवू ने पुलिस को गुमराह करने के लिए देवीलाल का मोबाइल एक अन्य व्यक्ति के घर के पास जाकर फेंक दिया। ताकि दूसरे लोगों पर शक हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed