फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Went out on a bike to investigate the complaint, officers ran from behind

Ratlam: शिकायत की जांच के लिए बाइक पर निकले कलेक्टर, पीछे अधिकारियों ने लगाई दौड़

Wed, 14 Dec 2022 09:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Dec 2022 09:37 PM IST
सार

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को जमुणिया तालाब की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के लिए वे बाइक पर बैठकर पहुंच गए। वहां कई विभागों का भी निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Ratlam: Went out on a bike to investigate the complaint, officers ran from behind
ग्रामीण की बाइक पर बैठकर कलेक्टर शिकायत सुनने जा पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमतौर पर लोगों को शिकायतें रहती हैं कि प्रशासनिक अधिकारी उनके गांव तक पहुंचते ही नहीं हैं, जिसके चलते उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होता है। इसके विपरीत रतलाम जिले के सैलाना विकासखंड में एक शिकायत के मामले में जांच के लिए कलेक्टर स्वयं एक ऐसे गांव पहुंच गए, जहां उनकी कार भी नहीं जा सकती थी। ऐसे में रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एक ग्रामीण की बाइक पर सवार हुए और शिकायत सुनने के लिए गांव तक जा पहुंचे।
विज्ञापन


रतलाम कलेक्टर का बाइक पर सवार होकर जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को जमुणिया तालाब की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के लिए कलेक्टर तत्काल शासकीय अमले के साथ बाइक पर बैठकर ग्रामीणों के साथ मौका परीक्षण किया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल निराकरण के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने गांव में बन रही आंगनवाड़ी की जांच की और बच्चों को उपहार वितरित किए। कलेक्टर ने नामांकित बच्चों और उपस्थित बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी ली। वहीं महिला बाल विकास अधिकारी को आंगनवाड़ी में रंग-रोगन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कलेक्टर सूर्यवंशी ने स्थानीय स्कूल का भी औचक निरीक्षण किया तथा बच्चों से गणित, विज्ञान के सवाल पूछे गए। बच्चों के जवाब सुनकर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया और सभी बच्चों को इनाम स्वरूप चॉकलेट का वितरित की। कलेक्टर ने शासकीय राशन दुकान का निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया। उपस्थित ग्रामीणजनों से राशन वितरण की जानकारी ली, ग्रामीणजनों ने बताया कि समय पर खाद्यान सामग्री प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed