{"_id":"643d27c51ff2d7d3de078746","slug":"ratlam-uncle-s-bulldozer-again-illegal-construction-of-land-for-murder-accused-2023-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: फिर चला मामा का बुलडोजर, हत्या के आरोपियों के अवैध निर्माण किए जमीदोंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: फिर चला मामा का बुलडोजर, हत्या के आरोपियों के अवैध निर्माण किए जमीदोंज
Mon, 17 Apr 2023 04:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 17 Apr 2023 04:34 PM IST
सार
रतलाम में एक युवती के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की, विरोध करने पर बदमाशों ने मंगेतर के सर पर बेसबॉल का बैट मार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और फिर सोमवार की सुबह आरोपियों के मकान तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
रतलाम में हत्या के आरोपियों के अवैध अतिक्रमण तोड़े गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतलाम शहर में एक बार फिर बदमाशों के घर पर शिवराज मामा का बुलडोजर चला है। पुलिस, प्रशासन ने यहां हत्या के आरोपियों के मकानों के अवैध निर्माण को जमीदोंज कर दिया है। पुलिस प्रशासन की यह कार्रवाई राजीव नगर क्षेत्र में की गई है, जिसे लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हत्या से जुड़ा यह पूरा मामला 11 अप्रैल का है।
विज्ञापन
रतलाम में हत्या के आरोपियों के अवैध अतिक्रमण तोड़े गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि जब एक युवती के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की तो विरोध करने पर बदमाशों ने मंगेतर के सर पर बेसबॉल का बैट मार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और फिर सोमवार की सुबह आरोपियों के मकान तोड़ दिए गए।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के नाम राहिल, साहिल और सादिक हैं। आरोपी और मृतक एक ही वर्ग से आते हैं और इनके बीच पुराना विवाद भी बताया जा रहा है । औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के नाम राहिल, साहिल और सादिक हैं। आरोपी और मृतक एक ही वर्ग से आते हैं और इनके बीच पुराना विवाद भी बताया जा रहा है । औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
