फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam Train engine derailed due to stones falling on tracks due to rain many trains affected

Ratlam: बारिश के कारण पटरी पर गिरे पत्थरों की वजह से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, कई ट्रेनें प्रभावित

Sat, 16 Sep 2023 06:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 16 Sep 2023 06:40 PM IST
सार

रतलाम से अंबेडकर नगर जाने वाली 09390 ट्रेन शनिवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। बारिश की वजह से ट्रैक पर चट्टान का टुकड़ा आ गिरा, जिससे हजरत निजामुद्दीन मिराज एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन बेपटरी हो गया।

विज्ञापन
Ratlam Train engine derailed due to stones falling on tracks due to rain many trains affected
ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम रेल मंडल में एक ओर जहां शुक्रवार सुबह रतलाम से चलने वाली दाहोद-आनंद मेमू ट्रेन में आग लग गई थी। वहीं, शनिवार को रतलाम से अंबेडकर नगर जाने वाली 09390 ट्रेन सुबह हादसे का शिकार हो गई। क्षेत्र में हो रही बारिश की वजह से ट्रैक पर चट्टान का टुकड़ा आ गिरा, जिससे हजरत निजामुद्दीन मिराज एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन बेपटरी हो गया हांलाकि, दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह हादसा मेघनगर के पास अमरगढ़ पंच पीपलिया क्षेत्र रतलाम रेल मंडल में हुआ है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12494 हजरत निजामुद्दीन मिराज एक्सप्रेस निजामुद्दीन रतलाम जंक्शन से रवाना होकर सुबह करीब छह बजे अमरगढ़ स्टेशन की तरफ पहुंची ही थी कि अचानक ट्रैक पर चट्टान आने की वजह से गाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने सूचना नहीं है। मौके पर जिम्मेदार अधिकारी भी पहुंचे। 
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन में यह दूसरा हादसा है। शुक्रवार को मेमू में आग लग गई थी। हादसे के कारण मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग ठप हो गया है, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रतलाम रेलवे स्टेशन पर सर्वोदय एक्सप्रेस सहित अन्य कई यात्री ट्रेन को रोक दिया गया है। इसी तरह दाहोद से आने वाली दाहोद-उज्जैन मेमू ट्रेन को भी बीच के स्टेशन पर रोक गया है। उज्जैन दाहोद ट्रेन को नागदा में रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed