फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Striking employees now in the shelter of Lord Shiva, offered water in the temple

Ratlam: हड़ताल कर रहे कर्मचारी अब भगवान शिव की शरण में, मंदिर में चढ़ाया जल

Mon, 02 Jan 2023 10:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 10:28 PM IST
सार

संविदा कर्मचारियों ने अब भगवान शिव की शरण में जाकर उनका जल से अभिषेक किया और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सद्बुद्धि दिए जाने की प्रार्थना की। जिससे कि वे कर्मचारियों के हित में उचित निर्णय ले सकें।

विज्ञापन
Ratlam: Striking employees now in the shelter of Lord Shiva, offered water in the temple
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने भगवान शिव को जल चढ़ाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में शिव की सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नहीं किए जाने से नाराज संविदा कर्मचारी अब भगवान शिव की शरण में पहुंच गए हैं। बीते 20 दिनों से हड़ताल पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा सोमवार को शिव पुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा बताए गए उपाय के अनुरूप भगवान की शरण में जाकर उन्हें एक लोटा जल चढ़ाते नज़र आए।
विज्ञापन


पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कहे गए वचन एक लोटा जल, सारी समस्याओं का हल को ध्यान रखते हुए सभी संविदा कर्मचारियों ने अब भगवान शिव की शरण में जाकर उनका जल से अभिषेक किया और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सद्बुद्धि दिए जाने की प्रार्थना की, जिससे कि वे कर्मचारियों के हित में उचित निर्णय ले सकें।
विज्ञापन


जिद पर अड़े कर्मचारी
संविदा कर्मचारियों की मानें तो सरकार उनकी बातें सुन तो रही है, लेकिन उस पर निर्णय नहीं कर रही। सिर्फ आश्वासन से इस बार बात नहीं बनेगी। इस बार सरकार को उनके हित में फैसला लेना होगा, तब जाकर ही वे हड़ताल खत्म करेंगे। अन्यथा उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वहीं दूसरी ओर हड़ताल जारी रहने से स्वास्थ्य विभाग के कई काम लंबित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed