{"_id":"65c267c89e57e073ca066f07","slug":"ratlam-news-villagers-stopped-railway-work-javra-sdm-abused-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: ग्रामीणों ने रेलवे का काम रुकवाया, जावरा एसडीएम ने दी गालियां, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: ग्रामीणों ने रेलवे का काम रुकवाया, जावरा एसडीएम ने दी गालियां, जानें पूरा मामला
Tue, 06 Feb 2024 10:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:39 PM IST
सार
बड़ायला चौरासी में रतलाम-नीमच रेल लाइन का दोहरीकरण कार्य हो रहा है। इसके लिए जावरा से गुड्स यार्ड को नौ किलोमीटर दूर बड़ायला चौरासी में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
जावरा एसडीएम ने दी गालियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इन दिनों रतलाम से नीमच तक रेलवे के दोहरीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य चालू है। दोहरीकरण के कार्य में कई किसानों को मुआवजा देकर उनकी जमीन भी रेलवे द्वारा अधिग्रहित की गई है। लेकिन कई किसान शासन द्वारा दिए जा रहे मुआवजे से संतुष्ट नहीं हैं, जिसके चलते वे विरोध कर रहे हैं और रेलवे के कार्य में अड़चन पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रतलाम जिले के जावरा के एसडीएम किसानों के साथ गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां किसानों ने ज्यादा मुआवजे की मांग और अंडर पास की मांग को लेकर रेलवे का निर्माण रुकवा दिया था। इस पर एसडीएम किसानों से चर्चा करने पहुंचे थे। जब एसडीएम किसानों को समझाने के लिए गए तो यहां किसानों और एसडीएम के बीच विवाद हो गया और विवाद के दौरान एसडीएम अपना आपा खो बैठे और किसानों के साथ गाली-गलौज करने लगे। वायरल वीडियो में एसडीएम किसानों को मां-बहन तक की गलियां दे रहे हैं। इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सोमवर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
रतलाम जिले के जावरा तहसील के ग्राम खजुरी बड़ायला गांव में रेलवे दोहरीकरण, गुड्स यार्ड निर्माण और अप्रोच रोड़ का काम काम चल रहा है, जिसे किसानों ने रुकवा दिया था। किसानों की मांग थी की उन्हे अधिग्रहित की गई भूमि का अधिक मुआवजा दिया जाए और अंडर पास का निर्माण किया जाए। सूचना पर जब जावरा एसडीएम अनिल भाना रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ किसानों से चर्चा करने पहुंचे तो यहां दोनों पक्षों के बीच गहमा-गहमी हो गई और एसडीएम भाना अपना आपा खोते हुए किसानों के साथ गाली-गलौज पर उतर आए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में जावरा एसडीएम अनिल भाना किसानों को गाली देते हुए नजर आ रहे हैं। किसान उनसे कह रहे हैं साहब, गलत शब्द मत बोलो प्यार-मोहब्बत से बात करो। इस पर एसडीएम किसानों से कह रहे हैं मेरे से तमीज से रहना मुझे जानते नहीं हो गालियां तो पच्चीस दूंगा। लेना हो तो लो नहीं तो जा, मैं जाओ तुम्हारी, मय्या का....तुम्हारी, चलो रे ए भाटी जी जाओ ले लेंगे जमीन इनसे तुम चिंता मत करो और जाते-जाते फिर गाली देते हैं।
मामले में एसडीएम अनिल भाना का कहना है कि मैंने किसी को गालियां नहीं दी। मैं रेलवे के अमले के साथ किसानों को समझाने गया था तो किसान अपशब्द कहने लगे। वीडियो बाद में बनाया गया है, उसके पहले किसान अपशब्द कह रहे थे। रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्षकार के मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने एसडीएम अनिल भाना से स्पष्टीकरण मांगा है और एडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।
