फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News Smugglers car fell into the river from Delhi-Mumbai highway

Ratlam: दिल्ली-मुंबई हाइवे से नदी में गिरी तस्करों की कार, बाहर निकाल डिक्की खोलते ही दंग रह गई पुलिस

Mon, 20 Nov 2023 08:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 20 Nov 2023 08:40 PM IST
सार

Ratlam News: रतलाम जिले में पुलिया से कार करीब 15 फीट नीचे पानी में गिर गई। ड्राइवर कार से निकलकर भाग गया। जब कार को बाहर निकालकर खोला गया तो उसमें डोडाचूरा से भरे बोरे मिले।

विज्ञापन
Ratlam News Smugglers car fell into the river from Delhi-Mumbai highway
नदी में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम से होकर गुजरात, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश के अन्य नगरों में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले महू-नीमच हाइवे, जावरा-आगर हाइवे और सैलाना-बाजना आदि मार्गों का उपयोग करते रहे हैं। अब वे हाल ही में बने मुंबई-दिल्ली एट लेन (एक्सप्रेस-वे) से भी तस्करी कर रहे हैं। नामली थाना क्षेत्र में ग्राम चंदोरिया के पास एक्सप्रेस-वे पर पुलिया से नीचे पानी में गिरी कार को पुलिस ने जब बाहर निकालकर खोला तो उसमें डोडाचूरा से भरे छह बोरे मिले। इन बोरों में एक क्विटंल से अधिक डोडाचूरा मिला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हाइवे के नौगांवा कला व धामनोद के बीच ग्राम चंदोरिया के पास स्थित पुलिया से कार करीब 15 फीट नीचे पानी में जा गिरी। ड्राइवर कार से निकलकर भाग निकला। एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में जब कर्मचारियों ने सुबह 9.34 बजे कार पुलिया से नीची गिरी देखी तो पुलिस को सूचना दी। नामली थाने से पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


पहले माना जा रहा था कि कार में कोई यात्री होगा, लेकिन कार में कोई यात्री नहीं मिला। एसडीओपी अभिलाष भलावी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा क्रेन बुलवाई। क्रेन के कर्मचारी व कुछ ग्रामीण गोताखोरों की मदद से दोपहर में कार को बाहर निकाला गया। पुलिस ने आसपास तलाश की लेकिन कार ड्राइवर या अन्य कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस कार को नामली थाने पर ले गई तथा कार खोलकर चेक की तो उसमें सफेद छह बोरे पाए गए। बोरों को खोलकर देखा तो उनमें अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मिला। कार से पांच बोरे गिले व एक सूखा मिला। सूखे बोरे का वजन करने पर उसमें करीब 19 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा भरा हुआ था। इससे माना जा रहा है कि सभी बोरों में करीब 20-20 किलो डोडाचूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक की तलाश जारी
एसडीओपी अभिलाष भलावी ने बताया कि कार एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। क्रेन व गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकालकर तलाशी ली गई तो उसमें डोडाचूरा से भरे छह बोरे पाए गए। कार के ड्राइवर व उसके पास वाली सीट के एयरबैग खुले पाए गए। इससे माना जा रहा है कि उसमें ड्राइवर के अलावा अन्य व्यक्ति भी सवार होगा। जो दुर्घटना के बाद निकल कर भाग निकला। कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही पता चलेगा कि कार में वह अकेला था या अन्य लोग भी थे तथा डोडाचूरा कहां से लेकर कहां जा रहे थे।


पुलिस से बचने के चक्कर में गिरी कार
सूत्रों की माने तो पुलिस को कार से डोडाचूरा परिवहन की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने कार का पीछा किया, जिससे तस्कर घबरा गए और पुलिस से बचने के लिए कार की स्पीड बढ़ाई। इस पर वे कार से संतुलन खो बैठे और कार ऐठ लेन से सीधे नदी में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed