फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News Dead body of semi-nude girl found in field along Javra-Mandsaur Highway

Ratlam News: जावरा-मंदसौर हाइवे के किनारे खेत में मिला अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव, गले पर हथियार के निशान

Tue, 02 Apr 2024 08:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 Apr 2024 08:47 PM IST
सार

मंदसौर जिले से होकर गुजरने वाले जावरा-मंदसौर हाइवे के किनारे खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक युवती का शव मिला है। गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Ratlam News Dead body of semi-nude girl found in field along Javra-Mandsaur Highway
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम के रिंगनोद थाना क्षेत्र में फोरलेन से लगे एक खेत में एक युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फेल गई। सूचना पर रिंगनोद थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर सबूत जुटाने के प्रयास कर रही है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए रतलाम पुलिस अधिक्षक राहुल कुमार लोढ़ा भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर जावरा-मंदसौर फोरलेन मार्ग पर ढोढर के ग्राम ढोढर क्षेत्र स्थित होटल भरत पैलेस और मंगल आश्रम के बीच सड़क किनारे खेत में एक युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर रिंगनोद थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


रिंगनोद थाना प्रभारी पीआर डावरे ने बताया कि युवती का गला रेतकर हत्या की गई है। साथ ही उसके मुंह को दबाने के निशान भी उसके चेहरे पर मिले हैं। युवती के शरीर पर सिर्फ अंडर गारमेंट्स थे। उसके ऊपर से एक कुर्ती डाल रखी थी। युवती के गले में सोने की चेन, हाथ की उंगली में सोने की अंगूठी व कान के सोने के टॉप्स यथावत है। यानी की लूट की नियत से हत्या नहीं की गई है। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष है। शव लगभग 12 घंटे पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी कि बीती रात को ही युवती की हत्या की गई है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए तथा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने के भी निर्देश एसपी लोढ़ा ने पुलिस टीम को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed