फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Governor Mangubhai Patel will stay in Mandsaur-Neemuch for three days

Ratlam: राज्यपाल मंगुभाई पटेल तीन दिन रहेंगे मंदसौर-नीमच में, 18 से 20 जनवरी तक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे

Tue, 17 Jan 2023 11:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 11:04 PM IST
सार

राज्यपाल मंगूभाई पटेल 18-20 जनवरी तक तीन दिवसीय दौरे पर मंदसौर और नीमच में रहेंगे। इस दौरान वे मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की पूजा-अर्चना कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Ratlam: Governor Mangubhai Patel will stay in Mandsaur-Neemuch for three days
राज्यपाल मंगुभाई पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल 18-20 जनवरी तक तीन दिवसीय दौरे पर मंदसौर और नीमच में रहेंगे। इस दौरान वे मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की पूजा-अर्चना कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद 19 की रात को वे मंदसौर से नीमच पहुंचेंगे और 20 को यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मंगुभाई पटेल 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे उज्जैन से रवाना होकर शाम 4 बजे ग्राम लसूड़िया इला पहुंचेंगे। यहां वे ग्राम चौपाल एवं किसानों के समूह से चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मंदसौर में एनीमिया कैंप व स्मार्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6:30 बजे सर्किट हाउस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस पर ही करेंगे।
विज्ञापन


गिर गाय प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे
अगले दिन 19 जनवरी को सुबह 10 बजे वे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर दर्शन करेंगे। इसी दिन सुबह 10:25 बजे जिला अस्पताल के सामने चित्रकला प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां के बाद सुबह 10:46 बजे जिला अस्पताल में पहुंचकर मरीजों से बात करेंगे। 11:30 बजे ग्राम गुर्जरबर्डीया पहुंचकर गिर गाय प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 11:55 बजे गांव की आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों से चर्चा करेंगे। दोपहर 12:20 बजे से ग्राम गुर्जरबर्डीया में ही ग्राम चौपाल कर किसानों के समूह से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


नीमच में यह रहेंगे कार्यक्रम
महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल 19 जनवरी को दोपहर 3 बजे सीआरपीएफ मेस नीमच पहुंचेंगे। शाम 4 बजे नीमच में ट्राइबल होस्टल के निरीक्षण व हितग्राहियों के लाभ वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी दिन शाम 5.15 बजे जिला प्रशासन के अधिकारियों की कलेक्ट्रेट में बैठक लेने के बाद रात्रि विश्राम नीमच में करेंगे। 20 जनवरी को सुबह 10 बजे नीमच से कार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र जावद के लिए प्रस्थान कर, 10.45 बजे आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर, बच्चों के साथ चर्चा तथा सुबह 11.15 बजे स्कूली बच्चों से चर्चा करेंगे। दोपहर 12 से 1 बजे तक सिकलसेल एनिमिया शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 से 2 बजे तक जावद में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवास का निरीक्षण कर हितग्राही के घर भोजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed