फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ratlam four year old boy dies after falling from overloaded school auto driver arrested

रतलाम: स्कूल से लौटते हुए चलते ऑटो से गिरकर मासूम की मौत, चालक गिरफ्तार; क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया था

Tue, 13 Oct 2026 09:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 13 Oct 2026 09:50 PM IST
सार

रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र में स्कूल से लौटते समय चलते ऑटो से गिरकर चार वर्षीय छात्र पुष्कर गरवाल की मौत हो गई। ऑटो चालक क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जा रहा था। पुलिस ने चालक पप्पू भूरिया को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
ratlam four year old boy dies after falling from overloaded school auto driver arrested
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमपुरा-रावटी मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक दुखद हादसा घटित हुआ। स्कूल से वापस लौटते समय एक चलते ऑटो से गिरकर चार वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान भीमपुरा निवासी वीनू गरवाल के पुत्र पुष्कर के रूप में हुई है। पुष्कर रावटी स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में एलकेजी कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन


हादसे के समय ऑटो चालक वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर वापस लौट रहा था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और ऑटो को भी अपने संरक्षण में ले लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ट्रैफिक और जर्जर सड़कों पर हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी, कहा- शिकायतें तो दर्ज हो रही, समाधान कहां है?
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुआ सड़क हादसा
भीमपुरा गांव से बालक पुष्कर एक निजी ऑटो में सवार होकर रावटी स्थित अपने स्कूल के लिए निकला था। चालक प्रतिदिन करीब 15 बच्चों को स्कूल ले जाने और वापस लाने का काम करता था। मंगलवार सुबह जब चालक करीब 11 बच्चों को लेकर रावटी की ओर जा रहा था, तब रास्ते में उसे जानकारी मिली कि आज विद्यालय में अवकाश है। इसके बाद चालक ऑटो को आधे रास्ते से ही वापस मोड़कर गांव की ओर लौटने लगा। भीमपुरा-रावटी मार्ग पर मुख्य स्थान से करीब 8 किलोमीटर दूर चलते वाहन में पुष्कर अचानक नीचे गिर गया। हादसा होते ही ऑटो चालक घायल अवस्था में बच्चे को तुरंत रावटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां से दोपहर बाद प्रक्रिया पूरी करके शव परिजनों को सौंप दिया गया।


परिजन और विद्यालय प्रबंधन का पक्ष
मृतक के पिता वीनू गरवाल ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, जिनमें पुष्कर चार साल का और गोपाल तीन साल का है। छोटा बेटा बीमार होने के कारण मंगलवार को घर पर ही रुक गया था। परिजनों को स्कूल में छुट्टी होने की पूर्व जानकारी नहीं थी, इसलिए पुष्कर तैयार होकर स्कूल जाने के लिए निकला था। विद्यालय के संचालक रणछोड़ गेहलोत ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि 12 अक्तूबर को बच्चों की परीक्षाएं समाप्त हुई थीं। इस कारण 13 अक्तूबर को विद्यार्थियों के लिए ऐच्छिक अवकाश रखा गया था और 14 अक्तूबर को अभिभावक बैठक का आयोजन तय किया गया था।

पुलिस ने जब्त किया वाहन
रावटी थाना के उपनिरीक्षक एमआई खान ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार बालक ऑटो के बीच में बैठा हुआ था। वाहन के चलने के दौरान बच्चों के आपस में खेलकूद करने के कारण उसके नीचे गिरने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने ऑटो चालक पप्पू भूरिया के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीकृत किया है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करके वाहन को भी जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed