{"_id":"6b0555af11b3c9cd1701085b","slug":"ratlam-family-performs-gorni-ritual-after-daughter-love-marriage-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को नहीं पसंद आया बेटी का प्रेम विवाह: जीवित रहते निभाई मौत की रस्म; स्टांप पेपर पर तोड़े रिश्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार को नहीं पसंद आया बेटी का प्रेम विवाह: जीवित रहते निभाई मौत की रस्म; स्टांप पेपर पर तोड़े रिश्ते
Tue, 24 Nov 2026 02:47 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:47 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में 23 वर्षीय युवती के प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने उसे अपने लिए मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बेटी की तस्वीर रखकर फूल-माला चढ़ाई, गोरनी की रस्म निभाई और मृत्युभोज भी कराया। पिता ने स्टांप पेपर पर दस्तावेज बनवाकर बेटी से संबंध खत्म करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार की रस्म करता परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिस घर से तीन दिसंबर को बेटी की डोली निकलनी थी, वहां अब शोक का माहौल है। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में एक परिवार ने अपनी 23 वर्षीय बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर ऐसा कदम उठाया, जिसकी चर्चा हो रही है। युवती ने परिवार की ओर से तय विवाह से पहले रिंगनोद के एक युवक के साथ उज्जैन में शादी कर ली। इससे आहत परिजनों ने बेटी को जीवित रहते मृत मानकर गोरनी की रस्म निभाई और मृत्युभोज आयोजित किया। पिता ने स्टांप पेपर पर दस्तावेज बनवाकर उससे सभी रिश्ते तोड़ने की बात कही है।
3 दिसंबर को होनी थी शादी, पहले ही कर लिया प्रेम विवाह
मामला जावरा के कुम्हारीपुरा क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 23 वर्षीय युवती का विवाह परिवार ने 3 दिसंबर को तय किया था। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और रिश्तेदारों तथा परिचितों को निमंत्रण कार्ड भी बांटे जा चुके थे।
इसी बीच युवती ने रिंगनोद के एक युवक के साथ उज्जैन में प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद युवती ने खुद अपने होने वाले ससुराल पक्ष को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ससुराल पक्ष से उसके पिता गोपाल प्रजापत को विवाह के बारे में पता चला। बेटी के इस कदम से परिवार नाराज हो गया।
विज्ञापन
तस्वीर रखकर निभाई गोरनी की रस्म
बेटी के प्रेम विवाह से आहत परिजनों ने उसे अपने लिए मृत मानने का फैसला किया। इसके बाद परिवार ने घर में उसकी तस्वीर रखी और उस पर फूल-माला चढ़ाई। धूप जलाकर भोग लगाया गया और शोक से जुड़ी रस्में निभाई गईं।
परिवार ने सामाजिक परंपरा के अनुसार गोरनी का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पहुंचे लोगों और समाज के सदस्यों को मृत्युभोज भी कराया गया। जिस घर में कुछ दिन बाद शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां बेटी के जीवित रहते ही शोक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्टांप पेपर पर दस्तावेज बनवाकर तोड़े रिश्ते
पिता गोपाल प्रजापत ने स्टांप पेपर पर दस्तावेज बनवाकर बेटी से सभी संबंध खत्म करने की घोषणा की। परिजनों का कहना है कि बेटी ने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर विवाह किया और इससे समाज में उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। परिवार की नाराजगी का असर अब सार्वजनिक रूप से सामने आया है। हालांकि, युवती का पक्ष और इस पूरे घटनाक्रम पर उसकी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
प्रेम विवाह और पारिवारिक परंपराओं के बीच टकराव
यह मामला एक बार फिर अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने के अधिकार और पारिवारिक-सामाजिक अपेक्षाओं के बीच टकराव को सामने लाता है। युवती की उम्र 23 वर्ष बताई गई है और उसने अपनी पसंद से विवाह किया है। दूसरी ओर, परिवार ने उसके फैसले के विरोध में सामाजिक और पारंपरिक रस्मों के जरिए उससे संबंध तोड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले मंदसौर और जबलपुर में भी जीवित बेटियों के पिंडदान या उनसे संबंध विच्छेद से जुड़े मामले सामने आने की बात कही गई है। जावरा की यह घटना भी इसी तरह की सामाजिक प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा में है।