{"_id":"5f9d4ce5ddc21013f5792a2e","slug":"ratlam-accident-madhya-pradesh-crime-woman-policeman-killed-in-road-accident-on-indore-neemuch-highway-in-ratlam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः रतलाम में इंदौर-नीमच हाइवे पर सड़क हादसे में महिला पुलिसकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः रतलाम में इंदौर-नीमच हाइवे पर सड़क हादसे में महिला पुलिसकर्मी की मौत
Sat, 31 Oct 2020 05:09 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 31 Oct 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मध्यप्रदेश के रतलाम के इंदौर-नीमच हाइवे पर ग्राम रीछाचांदा के समीप शनिवार को सड़क हादसे में 24 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी आरती व्यास की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरती को किसी वाहन से टक्कर लगी और मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरती स्थानीय पुलिस लाइन में पदस्थ थी और अवकाश लेकर घर गई थी। अवकाश खत्म होने पर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए वह शनिवार सुबह गांव से एक्टिवा वाहन से वापस रतलाम लौट रही थी। तभी रास्ते में रिंगनोद थाना क्षेत्र के ग्राम रीछाचांदा के समीप किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल भिजवाया। दोपहर ढाई बजे आरती के परिजन को उसका शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
