{"_id":"76390fd6-ce7b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rape-in-m-p","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन बैठी थी मंडप में, दूल्हा कर रहा था बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन बैठी थी मंडप में, दूल्हा कर रहा था बलात्कार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Jun 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में एक घटना सामने आई है जहां युवक ने खुद की शादी में रिश्तेदार की बेटी से बलात्कार किया।
विज्ञापन
ग्वालियर शहर के मुरार थाना क्षेत्र के एक दूल्हे को अपनी शादी के दिन ही एक रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मुरार थाना क्षेत्र के गऊला लाल टिपारा के पास रहने वाले जनकसिंह ने स्वयं के विवाह समारोह में नरसिंहपुर से शामिल होने आई एक रिश्तेदार की पुत्री के साथ गत 3 जून को दुष्कर्म किया।
घटना के दो दिन तक तो नाते-रिश्तेदार बात को दबाने में लगे रहे लेकिन बुधवार को युवती अपने परिजनों के साथ मुरार थाना पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी दूल्हे जनकसिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
