फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News: Shivraj called the CM house and discussed with the leaders of Rajgarh, asked for all five seats

Rajgarh News: शिवराज ने सीएम हाउस बुलाकर राजगढ़ के नेताओं से की चर्चा, मांगी जिले की पांचों सीटें

Sat, 13 May 2023 01:08 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 13 May 2023 01:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ जिला भाजपा संगठन के नेताओं को सीएम हाउस में बुलाया। वहां सभी नेताओं से चर्चा की। विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। साथ ही उनसे जिले की पांचों सीटें भी मांग ली।  
 

विज्ञापन
Rajgarh News: Shivraj called the CM house and discussed with the leaders of Rajgarh, asked for all five seats
राजगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछड़े जिलों की सूची में शामिल राजगढ़ जिले के लगभग 20 भाजपा पदाधिकारियों को अचानक बैठक के लिए सीएम हाउस तलब किया था। मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों से जिले में किए गए विकास कार्यो पर चर्चा की। पार्टी के अंदर गुटबाजी पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही उनसे कहा कि जिले में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके बदले में पांचों सीटें भाजपा के पास होनी चाहिए। वर्तमान में जिले की पांच में से तीन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। राजगढ़ जिले की राजगढ़, ब्यावरा  और खिलचीपुर में कांग्रेस विधायक है। वहीं, नरसिंहगढ़ और सारंगपुर में भाजपा विधायक है। 

विज्ञापन


राजगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के जिला स्तर के पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजगढ़ प्रदेश के आकांशी जिलों में से एक है। सबसे ज्यादा विकास कार्य राजगढ़ में किए गए हैं। इसके बाद भी कोई कमी लगती है तो बताइए। यदि जिले में विकास कार्यों से संतुष्ट है तो है तो काम में लग जाइए और राजगढ़ जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाइए। गुर्जर ने शिवराज को भरोसा दिलाया है कि राजगढ़ की जनता विकास कार्यों से खुश है और इस बार जिले की सभी सीटें भाजपा की झोली में ही आएंगी।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed