{"_id":"6a86f3fb0f3c2a8bc806dd40","slug":"rajgarh-jeerapur-woman-patwari-bribe-7000-lokayukta-arrested-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सात हजार रिश्वत लेते महिला पटवारी और उसका साथी गिरफ्तार, नामांतरण की कार्रवाई के बदले मांगी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सात हजार रिश्वत लेते महिला पटवारी और उसका साथी गिरफ्तार, नामांतरण की कार्रवाई के बदले मांगी घूस
Thu, 20 Aug 2026 06:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:03 PM IST
सार
राजगढ़ के जीरापुर में भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने नामांतरण के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला पटवारी सीमा दांगी और उसके साथी जमना प्रसाद उर्फ बबलू वर्मा को गिरफ्तार किया। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने निजी कार्यालय में कार्रवाई की। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
रिश्वत लेने के मामले में महिला पटवारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले के जीरापुर में भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी और उसके साथी को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। नामांतरण की कार्रवाई के बदले घूस मांगने की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने यह जाल बिछाया था।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम श्यामपुरा निवासी राम प्रसाद दांगी ने 13 अगस्त को लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने ग्राम खेजड़िया 1 की भूमि के नामांतरण के लिए आवेदन किया था। जब उसने आवेदन की प्रगति जानने के लिए संबंधित पटवारी सीमा दांगी से संपर्क किया, तो उसने काम के बदले 7,000 रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत का सत्यापन कराने पर आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में विशेष दल बनाया गया।
ये भी पढ़ें- एमपीपीएससी सहायक प्रबंधक परीक्षा-2024: धार के आदित्यराज सिंह ठाकुर ने प्रदेश में किया टॉप, हासिल की प्रथम रैंक
विज्ञापन
निजी कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई
गुरुवार को सिरपोई कॉलोनी स्थित पटवारी सीमा दांगी के निजी कार्यालय में कार्रवाई की गई। पटवारी ने सह-आरोपी जमना प्रसाद उर्फ बबलू वर्मा के माध्यम से जैसे ही रिश्वत की राशि ली, लोकायुक्त टीम ने दोनों को तुरंत पकड़ लिया। यह कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।