फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Rajgarh Violence : खरगोन, सेंधवा के बाद अब राजगढ़ में सांप्रदायिक हिंसा, आगजनी और पथराव, पुलिस तैनात

Thu, 12 May 2022 11:49 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 12 May 2022 11:49 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में रामनवमी पर खरगोन और सेंधवा में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। अब राजगढ़ में दो समुदायों के बीच आपस में झड़प होने की खबरें आई हैं। आगजनी और पथराव के बाद पुलिस तैनात कर दी गई है।  

विज्ञापन
Rajgarh Violence In MP Stone Pelting Between Two People Police Deployed In Area Latest News in Hindi
राजगढ़ में दो गुटों में विवाद के बाद घरों को आग लगा दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश में भी तनाव की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। खरगोन और सेंधवा के बाद अब राजगढ़ में हिंसा का मामला सामने आया है। उपद्रवियों ने कुछ घरों और दुकानों में आग लगा दी। विवाद की शुरुआत जमीन के मुद्दे पर हुई थी, जिसने हिंसा और आगजनी का रूप ले लिया। बीती रात दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। पथराव और आगजनी के बाद पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि हालात नियंत्रण में है। घटना में पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हुए हैं। 
Rajgarh Violence In MP Stone Pelting Between Two People Police Deployed In Area Latest News in Hindi
उपद्रवियों ने थाना प्रभारी और एसडीएम के वाहनों पर पथराव किया। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव करेड़ी में दो अलग-अलग समुदायों के लोगों के घर में आग लगाई गई थी। राजगढ़ थाना प्रभारी उमेश यादव ने उन घरों में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, जिस पर पथराव हो गया। इस विवाद को लेकर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। कुछ उपद्रवी कह रहे हैं कि यह आग बुझनी नहीं चाहिए। जो कुछ भी करना पड़े, करेंगे। हालांकि, कुछ ही घंटों में पुलिस ने उपद्रव पर काबू पा लिया। इस हिंसा में पुलिस समेत दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। वीडियो से साफ है कि दंगा भड़काने की साजिश थी। पुलिस जांच कर रही है। इससे पहले खरगोन और सेंधवा में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी। खरगोन में तो एक महीने बाद अब तक कर्फ्यू लगा हुआ है।  

Rajgarh Violence In MP Stone Pelting Between Two People Police Deployed In Area Latest News in Hindi
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है करेड़ी का विवाद 
गांव के दो पक्षों में जमीन विवाद था। बुधवार को एक पक्ष ने दूसरे को रोककर बात करनी चाही। बातों-बातों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ा तो एक पक्ष ने दूसरे के घर और दुकानों में आग लगा दी। पथराव भी हुआ। इसमें पुलिस के वाहन भी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajgarh Violence In MP Stone Pelting Between Two People Police Deployed In Area Latest News in Hindi
राजगढ़ में विवाद होने के कुछ ही घंटों में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। - फोटो : सोशल मीडिया
विवाद बढ़ने पर आईजी इरशद वली भी मौके पर पहुंच गए। एसपी प्रदीप शर्मा और कलेक्टर हर्ष दीक्षित समेत अन्य अधिकारी भी गांव में पहुंचे और लोगों को तितर-बितर करवाया। आठ थानों की पुलिस गांव में लगाई गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में फ्लैग मार्च निकाला। शांति समिति की बैठक करवाई गई है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed