फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Students in Raisen were furious over a teacher high-handedness and a five-hour uproar

रसीद नहीं, फीस तीन हजार...: शिक्षक पर आरोपों से मचा हंगामा, SDM पहुंचे तो सामने आईं स्कूल की कई खामियां

Wed, 26 Aug 2026 04:34 PM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 04:34 PM IST
सार

रायसेन के गुंदरई स्कूल में छात्रों और ग्रामीणों ने शिक्षक पर धमकाने और परीक्षा फीस के नाम पर तीन-तीन हजार रुपये लेने, रसीद नहीं देने का आरोप लगाकर पांच घंटे प्रदर्शन किया। एसडीएम ने जांच और शिक्षक हटाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Students in Raisen were furious over a teacher high-handedness and a five-hour uproar
लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रायसेन जिले के सांची विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल गुंदरई कॉलोनी में मंगलवार को विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों और ग्रामीणों ने स्कूल के शिक्षक संतोष रजक पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्कूल गेट पर करीब पांच घंटे तक धरना दिया और नारेबाजी की। मामला बढ़ने पर एसडीएम मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे और छात्रों व ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। 

छात्रों का आरोप है कि शिक्षक संतोष रजक आए दिन उन्हें धमकाते हैं। एक छात्र ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उसे हाथ-पैर तुड़वा देने की धमकी दी। छात्रों की सबसे बड़ी शिकायत परीक्षा फीस को लेकर है। धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने परीक्षा फीस के नाम पर प्रत्येक छात्र से तीन-तीन हजार रुपये लिए, लेकिन किसी को भी रसीद नहीं दी गई। छात्रों और अभिभावकों ने फीस वसूली का हिसाब मांगते हुए मामले की जांच की मांग की।

विज्ञापन

छात्रों और ग्रामीणों ने शिक्षक पर खुद को जिला शिक्षा अधिकारी का रिश्तेदार बताकर स्कूल में रौब जमाने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिक्षक छात्रों के साथ-साथ स्कूल के अन्य शिक्षकों पर भी दबाव बनाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शिक्षक की कथित मनमानी से स्कूल का स्टाफ भी परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद वे स्कूल पहुंचे। स्कूल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पर शौचालयों की सीटें और गेट टूटे मिले। परिसर में भी गंदगी दिखाई दी। छात्रों ने बताया कि स्कूल की विज्ञान लैब पिछले दो साल से बंद है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।


पढे़ं:  नंदी हॉल में कांवड़ियों ने किया जमकर हंगामा, बैरिकेड तोड़ गर्भगृह में घुसने की कोशिश

स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर भी नाराजगी जताते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता स्कूल गेट पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और ग्रामीण भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। सभी ने शिक्षक को हटाने और स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन करीब पांच घंटे तक चला।

हंगामे की सूचना मिलने पर एसडीएम मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया और छात्रों व ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। छात्रों ने एसडीएम के सामने भी परीक्षा फीस के नाम पर तीन-तीन हजार रुपये लेने और रसीद नहीं देने का आरोप दोहराया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में कई व्यवस्थागत कमियां भी सामने आईं।

एसडीएम मनीष शर्मा ने छात्रों और ग्रामीणों को मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक संतोष रजक को स्कूल से हटाने और उनके स्थान पर दूसरे शिक्षक की नियुक्ति के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही फीस वसूली के आरोपों की जांच भी कराई जाएगी। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed