फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rahul Gandhi will reached Mhow on Fourth day of Bharat Jodo Yatra in MP

Bharat Jodo Yatra: MP में यात्रा का चौथा दिन, बिना रुके पांच किमी चले राहुल, कचरा बीनने वाली का सुना दुख-दर्द

Sat, 26 Nov 2022 10:09 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 26 Nov 2022 10:09 AM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सुबह छह बजे शुरू हुई। यात्रा बलवाड़ा से होते हुए महू पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी आंबेडकर स्मारक जाएंगे। इसके बाद वो एक आमसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi will reached Mhow on Fourth day of Bharat Jodo Yatra in MP
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में शनिवार को चौथा दिन है। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सुबह छह बजे खंडवा जिले के मोरटक्का में हुई। ये यात्रा आगे चलकर मनिहार, बलवाड़ा होते हुए महू पहुंचेगी। भारत जोड़ो यात्रा मोरटक्का से करीब सात बजे बड़वाह पहुंची। खास बात रही कि बड़वाह में आगे बढ़ने पर राहुल गांधी ने रुककर कचरा बीनने वाली महिला से बातचीत की। उसकी समस्या सुनी और समस्या दूर करने का आश्वासन भी दिया। 

विज्ञापन

दिग्विजय सिंह गिर गए
राहुल गांधी की यात्रा मोरटक्का से सुबह छह बजे शुरू होने के बाद बड़वाह होते हुए करीब साढ़े नौ बजे खरगोन जिले के मनिहार पहुंची। यहां राहुल भोजन ब्रेक ले रहे हैं। यात्रा का दूसरा चरण दोपहर 3ः30 बजे शुरू होगा। बड़वाह से करीब चार किमी आगे चले पर राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास होटल में रुक गए। चाय ब्रेक अचानक था, जिससे धक्का-मुक्की हो गई। इसमें दिग्विजय सिंह नीचे गिर गए। उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए। इससे दिग्विजय सिंह नाराज हो गए। 
विज्ञापन


आंबेडकर स्मारक जाएंगे राहुल

यात्रा खरगोन जिले के बलवाड़ा होते हुए महू जाएगी। राहुल यहां आंबेडकर स्मारक पर बाबा साहेब आंबेडकर काे नमन करेंगे। इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर उनके साथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत देश व प्रदेश के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी ने बड़वाह से करीब चार किलोमीटर आगे वृंदावन रेस्टोरेंट में टी-ब्रेक लिया। ब्रेक के बाद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा आगे कार से रवाना हुए, जबकि राहुल पैदल ही चलने लगे। यात्रा दोबारा शुरू हुई तो कमलनाथ भी कुछ देर पैदल चले। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आमसभा को करेंगे संबोधित

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व उपाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि आंबेडकर स्मारक पर दर्शन करने के बाद राहुल अभिभाषक प्रतिनिधि मंडल से मिलेंगे। इसके बाद वह ड्रीमलैंड चौराहे पर स्थित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पुराने डिपो मैदान पर नाइट स्टे करेंगे। रविवार सुबह छह बजे इंदौर के लिए भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू होगी।


भारत जोड़ो यात्रा मोरटक्का से चलकर सुबह करीब 6.40 बजे बड़वाह नगर पहुंची। राहुल गांधी ने सुबह सात बजे तक यात्रा ने 5 किमी का सफर तय किया। राहुल टी-ब्रेक के साथ ही सुबह 10:30 बजे मनिहार में रुकेंगे। दोपहर 3:30 बजे यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके बाद यात्रा उमरिया से आगे बढ़ेगी, जो ग्राम बलवाड़ा में स्थित मैयापुरधाम मंदिर में दर्शन के बाद महू पहुंचेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed