{"_id":"454a4d0cc0c1111e22d80316324de8ac","slug":"rahul-gandhi-rally-in-madhy-pradhesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज के गढ़ में गरजे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज के गढ़ में गरजे राहुल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Oct 2013 02:22 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शिवराज सरकार पर जबर्दस्त हमला बोला है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के शहडोल में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यहां आदिवासियों को इज्जत नहीं मिलती है। उन्होंने कहा यदि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होती है तो कोई आदिवासी भूखा नहीं रहेगा।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि भूखे पेट विकास नहीं होता। यहां भूख बड़ी समस्या और कांग्रेस इस बात को पूरी तरह समझती है। मैं नई तरह की राजनीति में विश्वास करता हूं और इसके लिए काम करता रहूंगा।
विज्ञापन
राहुल ने खाद्य सुरक्षा बिल को यूपीए सरकार की अहम उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भोजन गारंटी बिल रोकने की पूरी कोशिश की थी पर असफल रही।
राहुल ने साफ किया कि यदि मध्य प्रदेश को बदलना है तो शिवराज सरकार को सत्ता से दूर करना ही होगा। प्रदेश सरकार का बिजली विकास का दावा पूरी तरह झूठा है।
राहुल ने रैली में खाद्य सुरक्षा बिल पर वोटिंग से जुड़े वाकये का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बावजूद वे सदन में मौजूद रहीं। सोनिया ने कहा कि वह मतदान में हिस्सा लेना चाहती हैं इसके बाद ही वह अस्पताल जाएंगी।
विज्ञापन
