{"_id":"45f8df54-8d3f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-gandhi-is-not-adult-even-after-42-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"'42 साल के होकर भी बालिग नहीं हैं राहुल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'42 साल के होकर भी बालिग नहीं हैं राहुल'
इंदौर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 15 Mar 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगगुरु बाबा रामदेव ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें नादान और नाबालिग कहा डाला। बाबा रामदेव ने कहा कि देश में बालिग होने की उम्र को लेकर विवाद हो रहा है, लेकिन कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी तो 42 साल के होने के बावजूद बालिग नहीं हैं।
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने वीरवार को संक्षिप्त चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने उपाध्यक्ष राहुल गांधी में भावी प्रधानमंत्री को देखती है, लेकिन वे तो नादान हैं। उन्होंने कहा की देश को ऐसे प्रधानमंत्री की जरूरत है जो देश की तस्वीर बदल दे।
विज्ञापन
योगगुरु ने कालेधन की समस्या के लिए बैंकों में गोपनीयता के कानून को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इसमें बैंकिंग सीसी लॉ बड़ी भूमिका निभा रहा है। बैंकों में गोपनीयता के कानून को तुरंत खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन
रामदेव ने कहा कि बैंक, बैंकर्स, बड़े उद्योगपति और भ्रष्ट कॉर्पोरेट्स सब मिलकर दुनिया भर में कालेधन का चक्रव्यूह चला रहे हैं।
