{"_id":"5bba2959867a5514b214767b","slug":"rahul-gandhi-dont-know-the-difference-between-sheep-and-goat-lamb","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेड़ और बकरी के मेमने के बीच का अंतर तक नहीं जानते राहुल : कृषि राज्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेड़ और बकरी के मेमने के बीच का अंतर तक नहीं जानते राहुल : कृषि राज्य मंत्री
भाषा, इंदौर
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा शासित राज्यों में अन्नदाताओं की कथित बदहाली को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया से इंकार करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को कहा कि राहुल खेती-किसानी के बारे में कुछ भी नहीं जानते।
शेखावत ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा,‘‘मैं खुद एक किसान, किसानों का नेता और केंद्र सरकार में अन्नदाताओं का प्रतिनिधि हूं। लिहाजा कृषि क्षेत्र की हालत अच्छी तरह जानता हूं।
मेरा किसी ऐसे व्यक्ति की बातों पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा जिसे गेहूं और धान की बाली के बीच फर्क नहीं समझ आता....जिसे भेड़ और बकरी के बच्चे के बीच का अंतर भी नहीं पता है।" कृषि राज्य मंत्री से राहुल के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया मांगी गयी थी कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे भाजपा शासित राज्यों में किसानों की हालत खराब है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि राजस्थान में दिसंबर में विधानसभा चुनाव हैं। शेखावत ने केंद्र और भाजपा शासित राज्य सरकारों की अलग-अलग योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के राज में किसानों को उनकी उपज का सही मोल मिल रहा है जिससे कृषि क्षेत्र की स्थिति सुदृढ़ हुई है।
दिल्ली की ओर बढ़ रहे आंदोलनकारी किसानों पर दो अक्टूबर को पुलिस के बल प्रयोग से जुड़े सवाल पर कृषि राज्य मंत्री ने भाजपा के विपक्षी दलों पर निशाना साधा। शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार अन्नदाताओं की सभी जायज मांगें पूरी करने के लिये कृतसंकल्प हैं, लेकिन मुद्दों को तोड़-मरोड़कर किसानों को भड़काने की कोशिश की जा रही है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में इसका राजनीतिक लाभ उठाया जा सके।