फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Protest against Vikas Yatra in Umaria

MP News: उमरिया में विकास यात्रा का विरोध, गांव वालों ने सड़क नहीं बनने को लेकर जताई नाराजगी

Thu, 23 Feb 2023 07:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 07:34 PM IST
सार

जनजातीय विकास मंत्री मीना सिंह की अगुआई में विकास यात्रा पहुंची थी, लेकिन उस विकास यात्रा का विरोध गांव वालों ने ही कर दिया। लोगों ने बताया कि हमारे यहां सड़क नहीं है। रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाए। 

विज्ञापन
Protest against Vikas Yatra in Umaria
उमरिया जिले में विकास यात्रा का विरोध किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में सरकार की विकास यात्रा निकल रही है। कई जगह लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा रहा है। ऐसा ही मामला उमरिया जिले में हुआ। सड़कें नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने विकास यात्रा का जमकर विरोध किया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के पाली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सुंदर दादर का है। गत दिवस जनजातीय विकास मंत्री मीना सिंह की अगुआई में विकास यात्रा पहुंची थी, लेकिन उस विकास यात्रा का विरोध गांव वालों ने ही कर दिया। लोगों ने बताया कि हमारे यहां सड़क नहीं है। यहां आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यह विकास यात्रा किसलिए रखी गई है यह हमें अभी तक पता ही नहीं चल पाया है। गांव के विकास में सड़कों की अहम भूमिका होती है, लेकिन हमारे यहां सड़क ही नहीं है तो विकास क्या होगा।
विज्ञापन


विकास यात्रा में शामिल जनजाति विकास मंत्री मीना सिंह ने कहा है कि हम इस गांव में जल्द ही सड़क की सौगात देंगे और जब सड़क का भूमिपूजन होने का समय आएगा तब हम इस गांव में आएंगे। बहरहाल इस प्रकार की जो खबरें बाहर निकलकर सामने आ रही है ऐसे में साफ तौर पर प्रतीत हो रहा है कि विकास यात्रा का गांव में किस प्रकार से गांव वालों के द्वारा विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed