{"_id":"63f7725f1b4a96f974057093","slug":"protest-against-vikas-yatra-in-umaria-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमरिया में विकास यात्रा का विरोध, गांव वालों ने सड़क नहीं बनने को लेकर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमरिया में विकास यात्रा का विरोध, गांव वालों ने सड़क नहीं बनने को लेकर जताई नाराजगी
Thu, 23 Feb 2023 07:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 23 Feb 2023 07:34 PM IST
सार
जनजातीय विकास मंत्री मीना सिंह की अगुआई में विकास यात्रा पहुंची थी, लेकिन उस विकास यात्रा का विरोध गांव वालों ने ही कर दिया। लोगों ने बताया कि हमारे यहां सड़क नहीं है। रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
उमरिया जिले में विकास यात्रा का विरोध किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में सरकार की विकास यात्रा निकल रही है। कई जगह लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा रहा है। ऐसा ही मामला उमरिया जिले में हुआ। सड़कें नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने विकास यात्रा का जमकर विरोध किया।
जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के पाली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सुंदर दादर का है। गत दिवस जनजातीय विकास मंत्री मीना सिंह की अगुआई में विकास यात्रा पहुंची थी, लेकिन उस विकास यात्रा का विरोध गांव वालों ने ही कर दिया। लोगों ने बताया कि हमारे यहां सड़क नहीं है। यहां आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यह विकास यात्रा किसलिए रखी गई है यह हमें अभी तक पता ही नहीं चल पाया है। गांव के विकास में सड़कों की अहम भूमिका होती है, लेकिन हमारे यहां सड़क ही नहीं है तो विकास क्या होगा।
विकास यात्रा में शामिल जनजाति विकास मंत्री मीना सिंह ने कहा है कि हम इस गांव में जल्द ही सड़क की सौगात देंगे और जब सड़क का भूमिपूजन होने का समय आएगा तब हम इस गांव में आएंगे। बहरहाल इस प्रकार की जो खबरें बाहर निकलकर सामने आ रही है ऐसे में साफ तौर पर प्रतीत हो रहा है कि विकास यात्रा का गांव में किस प्रकार से गांव वालों के द्वारा विरोध किया जा रहा है।