फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Professor wife commits suicide after husband's death: I have no one in the world now, jumped in the pond

भोपाल: पति की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सकी प्रोफेसर पत्नी, खुद को अकेला बताकर भदभदा में कूदकर दे दी जान

Wed, 04 May 2022 01:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 04 May 2022 01:04 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में पति की मौत से आहत पत्नी ने भी आत्महत्या कर जान दे दी। ब्रेन हेमरेज से डॉक्टर पति की मौत के बाद पत्नी ने खुद को अकेला बताकर दुनिया से मुंह मोड़ लिया और भदभदा में कूद कर सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन
Professor wife commits suicide after husband's death: I have no one in the world now, jumped in the pond
डॉ. पराग पत्नी प्रीति के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में पति की मौत से आहत पत्नी ने आत्महत्या कर जान दे दी। ब्रेन हेमरेज से पति की मौत के बाद पत्नी ने कह कि इस दुनिया में मेरा कोई नहीं रहा। खुदकुशी करने भदभदा जा रही हूं और कूदकर जान दे दी। पति-पत्नी दोनों की अर्थी एक साथ उठी। कमला नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार चूना भट्टी जानकी नगर में रहने वाले 47 वर्षीय डॉक्टर पराग और जबलपुर की 47 वर्षीय प्रीति की शादी चार साल पहले हुई थी। दंत चिकित्सक पाठक भाभा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर थे। वहीं, प्रीति करोंद के नरुला कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थी। दोनों की संतान नहीं थी। 28 अप्रैल को डॉक्टर पराग की अचानक तबीयत खराब हो गई। पत्नी प्रीति उन्हें लेकर नेशनल हॉस्पिटल पहुंची। डॉक्टरों ने बताया कि डॉ. पराग को ब्रेन हेमरेज है। जिसकी वजह से स्थिति क्रिटिकल है। अगले दिन डॉ. पराग की सर्जरी की गई। 2 मई की रात करीब 2 बजे पराग की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर ने पत्नी को पति की मौत की खबर दी। जिसे सुनकर बदहवास प्रीति ने बड़े भाईयों और परिजनों को फोन किया। प्रीति के फोन के बाद परिजन अस्पताल के लिए निकले।
विज्ञापन


इस बीच प्रीति ने डॉक्टर से कहा कि अब जीने का मकसद नहीं है। खुदकुशी करने भदभदा ब्रिज जा रही हूं और कार लेकर निकल गई। डॉक्टर ने प्रीति के भाईयों को तुरंत सूचना दी। लेकिन जब तक वह भदभदा पहुंचे, प्रीति ने तालाब में छलांग लगा ली थी। सूचना के बाद गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डॉ. पराग पाठक के पिता हरिशंकर पाठक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। उनका निधन हो चुका है। मां शोभा पाठक डॉक्टर हैं। वह डॉ. पराग और बहू प्रीति के साथ ही रहती थी। वह मंगलवार को भी अस्पताल में ही थी। बेटे की मौत के बाद बिलखती रहीं।
 
पति की मौत के बाद प्रोफेसर पत्नी ने की आत्महत्या: बोली अब दुनिया में मेरा कोई नहीं रहा, तलाब में लगा दी छलांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed