{"_id":"6ad50c48be24c747b708ca05","slug":"madhya-pradesh-transfers-4-ias-officers-ramprakash-ahirwar-takes-charge-as-bhopal-municipal-commissioner-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में चार आईएएस के तबादले: संस्कृति जैन की जगह रामप्रकाश अहिरवार होंगे भोपाल नगर निगम आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में चार आईएएस के तबादले: संस्कृति जैन की जगह रामप्रकाश अहिरवार होंगे भोपाल नगर निगम आयुक्त
Sun, 18 Oct 2026 11:43 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:43 PM IST
सार
मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इसमें भोपाल नगर निगम आयुक्त और भोपाल स्मार्ट सिटी की सीईओ अंजू अरुण कुमार को हटा दिया हैं। वहीं, भोपाल नगर निगम आयुक्त की कमान रामप्रकाश अहिरवार को सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
वल्लभ भवन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार देररात चार आईएएस के ट्रांसफर किए हैं। इसमें प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन का पदस्थापना स्थल बदल दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार, संस्कृति जैन को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें- शिवराज का विपक्ष पर निशाना: ‘रिजीम चेंज गैंग’ पर कसा तंज, बोले- भारत में तुम्हारी दाल गल क्यों नहीं रही?
जानकारी के अनुसार, 2018 बैच के आईएएस रामप्रकाश अहिरवार वर्तमान में जबलपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें भोपाल नगर निगम आयुक्त के साथ मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, 2015 बैच की आईएएस संस्कृति जैन भोपाल नगर निगम आयुक्त के साथ मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। अब उन्हें वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है। इसके अलावा 2027 बैच की आईएएस अंजू अरुण कुमार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। वह भोपाल स्मार्ट सिटी की सीईओ थी। वहीं, छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी 2020 बैच के आईएएस अग्रिम कुमार को जबलपुर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: एमपी में निवेश के लिए आंध्र के उद्योगपतियों को सीएम ने साधा, जीआईएस-2027 का दिया न्योता