फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Prisoner Died By Suicide In Sehore Jail Who Cut Her Girlfriend Neck In Running Train

यह कैसी मोहब्बत: सात दिन पहले चलती ट्रेन में काटा प्रेमिका का गला, अब जेल में फांसी लगा दी जान

Wed, 09 Jun 2021 04:31 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: कुमार संभव Updated Wed, 09 Jun 2021 04:31 AM IST
सार

मध्यप्रदेश की सीहोर जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि इसी कैदी ने एक जून को चलती ट्रेन में गला काटकर अपनी प्रेमिका को मौत की नींद सुला दिया था। 
 

विज्ञापन
Prisoner Died By Suicide In Sehore Jail Who Cut Her Girlfriend Neck In Running Train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में सीहोर जेल की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। यहां बंद एक कैदी ने खुदकुशी कर ली। उसने एक जून को चलती ट्रेन में गला रेतकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। अब कैदी की खुदकुशी के मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, एक जून की रात इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में गला रेतकर अपनी प्रेमिका की गला हत्या करने के आरोपी भोपाल निवासी सागर सोनी ने सीहोर जेल में फांसी लगा ली। इस घटना से जेल में हड़कंप मच गया। साथ ही, जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर एक कैदी ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया? फिलहाल, शव का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया। 
विज्ञापन


चलती ट्रेन में हत्या से भी मचा था हड़कंप
बता दें कि एक जून की रात इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में मुस्कान हाड़ा नाम की युवती का शव मिला था। चलती ट्रेन में ही उसका गला रेत दिया गया था। जांच के दौरान आरोपी सागर सोनी पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उसे गिरफ्तार कर सीहोर जेल में बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सागर ने टीशर्ट से फंदा बनाकर जिला जेल में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मिली आत्महत्या की जानकारी
जानकारी के मुताबिक, जेल प्रहरी ने गश्त के दौरान सागर को फंदे पर लटका हुआ पाया। इसके बाद जेल अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। आरोपी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सीहोर एसपी भी जांच के लिए जिला जेल पहुंचे। उन्होंने जेल में तैनात अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले वालों पर कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed