{"_id":"6b0829af30ab34e76902c4d2","slug":"police-achieve-breakthrough-within-24-hours-seven-accused-including-two-minors-dhar-news-c-1-1-noi1504-4972778-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: 24 घंटे में पुलिस ने खोला हत्या का राज, किशोर के कत्ल में शामिल दो नाबालिग सहित सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: 24 घंटे में पुलिस ने खोला हत्या का राज, किशोर के कत्ल में शामिल दो नाबालिग सहित सात आरोपी गिरफ्तार
Thu, 26 Nov 2026 07:46 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:46 PM IST
सार
धार जिले के रातीतलाई गांव में तेजाजी महाराज के नाट्य मंचन के दौरान हुए विवाद में घायल 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में पांच बालिग और दो नाबालिग शामिल बताए गए हैं। उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार
विस्तार
धार जिले के नालछा ब्लॉक के रातीतलाई गांव में तेजाजी महाराज के नाट्य मंचन के दौरान हुए विवाद में घायल 17 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पुलिस जवान ने पत्नी से की जमकर मारपीट, दीवार पर दे मारा सिर; एमपीपीएससी की तैयारी करने से भी रोकता है
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर की रात नाट्य मंचन के दौरान राजा पिता अनिल सिंगर और उसके साथियों का किशन से विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरों और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान किशन के सिर में गंभीर चोट आई। घायल किशन को पहले धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे धार जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन में एसडीओपी अर्चना रावत तथा नालछा थाना प्रभारी प्रहलाद डिंडोर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस ने राजा पिता अनिल सिंगर, रितेश पिता दिनेश, विजय पिता कमलेश, अनिल पिता मोहन, जीवन पिता दिनेश और दो नाबालिगों को पकड़ा है। थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

