फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Prahlad Patel reached Damoh after winning the election and expressed his gratitude to the public

MP News: दमोह पहुंचे प्रहलाद पटेल ने मीडिया से की चर्चा, कहा- धन्यवाद से नहीं उतार सकते जनता का कर्ज

Sun, 10 Dec 2023 10:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 10 Dec 2023 10:23 PM IST
सार

MP News: दमोह लोकसभा के पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से निर्वाचित हुए विधायक प्रहलाद पटेल दमोह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर मीडिया से चाय पर चर्चा करते हुए कहा कि आभार और धन्यवाद से दमोह की जनता का कर्ज नहीं उतार सकते। उन्होंने कहा कि इन साढ़े नौ साल के कार्यकाल में मुझे आप सभी का सहयोग मिला है, इसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
Prahlad Patel reached Damoh after winning the election and expressed his gratitude to the public
दमोह पहुंचे प्रहलाद पटेल ने मीडिया से की चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव होने के बाद नरसिंहपुर से निर्वाचित हुए विधायक प्रहलाद पटेल दमोह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि दमोह जिले की चारों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है और प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन काल का सबसे लंबा संसदीय समय दमोह में बीता है। लोगों के मूल्यांकन करने का क्या नजरिया है मुझे नहीं पता। इसलिए जब मैंने संसद की सदस्यता छोड़ी तो अपने ट्वीट में मैंने लिखा था कि आभार और धन्यवाद देने से दमोह की जनता का कर्ज नहीं उतार सकता। 

विज्ञापन


व्यक्तिगत और सामूहिक कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूंगा 
मीडिया से चर्चा में प्रहलाद पटेल ने कहा कि जब तक मैं जीवित रहूंगा तब तक मैं अपने व्यक्तिगत और सामूहिक कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूंगा। यह मैं आपको वचन देता हूं कभी मेरी जरूरत पड़े तो मैं यह दावे से कह सकता हूं कि मेरी कोई बाउंड्री नहीं है। पार्टी ने मुझे इतने मौके दिए कि मैं अपने जीवन में चार अलग-अलग जगह से लोकसभा सदस्य रहा हूं। 
विज्ञापन


भाई को कहा धन्यवाद
उन्होंने कहा कि यह पांचवा स्थान है, जहां पर मैंने अपने जीवन का संघर्ष शुरू किया। मैं वास्तव में छिंदवाड़ा या जबलपुर की किसी सीट से लड़ने वाला था। मैं अपने भाई के लिए साधुवाद व्यक्त करता हूं। जहां एक तरफ परिवारवाद में मां और बेटे, भाई और भाई टिकट के लिए लड़ते दिखते हैं, आपसे कोई चीज छुपी हुई नहीं रहती, लेकिन उन्होंने जो परिवारवाद पर तमाचा लगाया है, क्योंकि जो मैं चुनाव जीता हूं उसमें छोटे भाई मुन्ना भैया की सक्रियता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमोह से भावनात्मक रूप से जुड़ा हूं
वहीं, दमोह के संबंध में प्रहलाद पटेल ने कहा कि मैं यहां से भावनात्मक रूप से जुड़ा हूं। गौ अभ्यारण्य जरारू धाम के लिए आप सबके सहयोग के लिए आभारी हूं। जरारू धाम अभी दमोह की पहचान है। एक समय वह भविष्य में देश की पहचान बनेगा, ऐसा मेरा भरोसा है। श्री पटेल ने कहा कि जरारू धाम में मैंने कभी राजनीति नहीं की है और भविष्य में भी नहीं करूंगा। कौन किस दल का है यह बात मायने नहीं रखती। जो जरारू धाम में मदद करेगा वह जरारू धाम का सहयोगी होगा, कोई फर्क नहीं पढ़ना चाहिए। वह स्थान दलीय राजनीति का केंद्र न तो कभी था, न है और न भविष्य में रहेगा मेरा भावनात्मक लगाव रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed