फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Prahlad come to Chhindwara on 26th and Kamalnath 27th February

MP News: 26 को प्रहलाद और 27 को आएंगे कमलनाथ, छिंदवाड़ा में फिर मचेगा सियासी घमासान, अमित शाह का दौरा भी

Sat, 24 Feb 2024 02:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 24 Feb 2024 02:17 PM IST
सार

मार्च महीने में प्रदेश के गृहमंत्री अमित शाह भी छिंदवाड़ा पहुंच सकते हैं। इसे लेकर लेकर पार्टी संगठन की ओर से तैयारी शुरू हो गई। हालांकि, अभी है यह तय नहीं हुआ है कि अमित शाह कब छिंदवाड़ा आएंगे।

विज्ञापन
Prahlad come to Chhindwara on 26th and Kamalnath 27th February
कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में एक बार फिर से सियासी पारा चढ़ने के वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, 26 फरवरी को कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा आ रहे हैं। वहीं, 27 फरवरी को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी छिंदवाड़ा पहुंचने वाले हैं।

विज्ञापन


इसके बाद दो मार्च तक यहां रुकेंगे। कमलनाथ 29 फरवरी को सांसद कप फायनल प्रतियोगिता में भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही अन्य आयोजनों में भी शिरकत करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों नेताओं के दौरे को अहम माना जा रहा है। कमलनाथ ऐसे समय में छिंदवाड़ा आ रहे हैं जब उनके भाजपा में जाने की अटकलें पूरी तरह से थम गई हैं।  
विज्ञापन


2 मार्च को जाएंगे ग्वालियर
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 2 मार्च को छिंदवाड़ा से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। चार दिन तक में वे छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। इन बैठकों में चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारी से चर्चा कर रणनीति बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह का दौरा भी है प्रस्तावित
मार्च महीने में प्रदेश के गृहमंत्री अमित शाह भी छिंदवाड़ा पहुंच सकते हैं। इसे लेकर लेकर पार्टी संगठन की ओर से तैयारी शुरू हो गई। हालांकि, अभी है तय नहीं हुआ है कि अमित शाह कब छिंदवाड़ा आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed