फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Poonam Mahajan travels by special train from Bina to Bhopal

भाजपा सांसद की छूट न जाए फ्लाइट इसलिए चला दी स्पेशल ट्रेन

Thu, 02 Jun 2016 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
Poonam Mahajan travels by special train from Bina to Bhopal
- फोटो : PTI

 महाराष्ट्र से बीजेपी की लोकसभा सांसद पूनम महाजन की मुंबई की फ्लाइट छूट न जाए। इसलिए रेलवे ने दो दिन पहले बीना से भोपाल तक स्पेशल ट्रेन दौड़ा दी। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रेलवे ने महाजन की वीआईपी खातिरदारी की जबकि रेलवे के नियमों के मुताबिक  किसी भी सांसद के लिए विशेष ट्रेन चलाने का कोई प्रावधान नहीं है।  पश्चिम-मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक रमेश चन्द्र ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की बेटी सांसद पूनम को नियमों के खिलाफ जाकर कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी गई है।

विज्ञापन


चंद्र ने सफाई दी है कि वास्तव में भोपाल से स्पेशल ट्रेन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के लिये एक दिन पहले (31 मई) प्रदेश के सागर जिले में भेजी गई थी। महाप्रबंधक ने बताया कि सिन्हा सागर में रेलवे के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में पूनम महाजन भी शामिल हुई थीं। इसके बाद दोनों स्पेशल ट्रेन से सागर से निकट बीना पहुंचे और रेल राज्य मंत्री ने बीना में रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्त्रस्म के मुताबिक समारोह के बाद सिन्हा को स्पेशल ट्रेन से भोपाल वापस लौटकर विमान सेवा से दिल्ली जाना था, लेकिन समारोह में देर होने की वजह से सिन्हा अंतिम क्षणों में अपने तय कार्यक्रम में बदलाव करते हुए बीना से ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिये रवाना हो गये।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि एक सैलून और एक एसी कोच वाली स्पेशल ट्रेन को वापस भोपाल आना ही था और तो उसमें सवार होकर पूनम भी भोपाल पहुंच गईं। महाप्रबंधक ने कहा कि इसमें इससे अधिक और कुछ मतलब नहीं निकाला जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक संयोग था। पूनम के साथ पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त भी स्पेशल ट्रेन से भोपाल लौटे थे। वहीं कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि महाजन को बीना से भोपाल मात्र 90 मिनट में पहुंचा दिया गया, जबकि इस ट्रेन को रास्ता देने के लिए बाकी ट्रेनों ने पड़ाव डाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed