फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pooja Vastrakar of Shahdol becomes part of Mumbai team for 1.90 crores in auction for Womens Premier League

MP: शहडोल की पूजा 1.90 करोड़ में मुंबई टीम का हिस्सा बनीं, विमेंस प्रीमियर लीग के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी

Mon, 13 Feb 2023 10:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Feb 2023 10:15 PM IST
सार

महिला क्रिकेट टीम के लिए पहली विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सोमवार को शुरू हुई। मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे ऑक्शन में कैप्स प्लेयर्स की बोली लगाई जा रही थी। इसी दौरान मुंबई ने पूजा के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई और अपनी टीम में शामिल कर लिया।

विज्ञापन
Pooja Vastrakar of Shahdol becomes part of Mumbai team for 1.90 crores in auction for Womens Premier League
क्रिकेटर पूजा वस्त्रकार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल की महिला क्रिकेट खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार को सोमवार को विमेंस प्रीमियर लीग के लिए मुंबई टीम में शामिल कर लिया गया है। खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार का बेस प्राइस 50 लाख था। लेकिन नीलामी के दौरान उनके लिए एक करोड़ 90 लाख की बोली लगा कर उन्हें मुंबई टीम में शामिल कर लिया गया।

विज्ञापन


महिला क्रिकेट टीम के लिए पहली विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सोमवार को शुरू हुई। मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे ऑक्शन में कैप्स प्लेयर्स की बोली लगाई जा रही थी। इसमें अन्य प्रदेशों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों पर भी इस ऑक्शन पर बोली लगाई गई। आदिवासी बाहुल्य शहडोल संभाग के लिए यह गर्व की बात है कि यहां की एक महिला क्रिकेट खिलाड़ी आज देश के नामचीन खिलाड़ियों में शामिल हो चुकी है।
विज्ञापन

 
नीलामी में पूजा को खरीदने की मची होड़
मध्य प्रदेश के भी कई खिलाड़ी इस ऑक्शन में शामिल हुए। इसमें शहडोल की रहने वाली क्रिकेट की ऑल राउंडर महिला खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार को मुंबई की टीम ने एक करोड 90 लाख रुपये में खरीदा। भारतीय टीम की ऑल राउंडर खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार जो कि मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की रहने वाली हैं। महिला प्रीमियर लीग के लिए उन पर भी करोड़ों की बोली लगाई गई। जैसा कि पहले ही उम्मीद की जा रही थी कि पूजा वस्त्रकार को महिला प्रीमियर लीग में काफी अच्छे दाम मिलेंगे। और हर फ्रेंचाइजी टीम उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी, क्योंकि पूजा वस्त्रकार एक ऑल राउंडर हैं और ऐसा हुआ भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही पूजा वस्त्रकार का नीलामी के लिए नाम आया दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मुंबई की फ्रेंचाइजी टीम के बीच पूजा वस्त्रकार को खरीदने की होड़ मच गई। शुरुआती रुझान में दिल्ली ने पूजा को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद उत्तर प्रदेश और मुंबई की टीम के बीच जबरदस्त ऑक्शन देखने को मिला।

पूजा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दोनों ही फ्रेंचाइजी टीमों ने पूरा दम लगाने की कोशिश की। इस वजह से लगातार पूजा वस्त्रकार के दाम बढ़ते रहे। लेकिन आखिर में मुंबई ने इस लड़ाई में जीत हासिल की और मुंबई पूजा वस्त्रकार को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। उसने पूजा वस्त्रकार को एक करोड 90 लाख रुपए में ऑक्शन के जरिए टीम में मुंबई टीम में शामिल करा लिया।

ऑल राउंडर खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार का करियर
पूजा वस्त्रकार के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने गेंदबाजी में दो टेस्ट मैच में पांच विकेट लिए हैं। 26 वनडे मैच में 20 विकेट हासिल किए हैं और 43 टी-20 मैच में 28 विकेट निकाले हैं।

अगर पूजा की बल्लेबाजी की बात करें तो दो टेस्ट मैच में इनके 37 रन हैं। 26 वनडे मैच खेल चुकी हैं जिनमें 463 रन हैं, और 43 T20 मैच खेल चुकी हैं जिनमें 257 रन हैं। इनमें 37 उनका नाबाद बेस्ट है।


पूजा  एक ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं जिनकी बल्लेबाजी भी शानदार है। वहीं गेंदबाजी भी दमदार है। पूजा वस्त्रकार इन दिनों भारतीय टीम की परमानेंट खिलाड़ी हैं और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम में अहम भूमिका निभाती हैं। टी-20 के लिए पूजा वस्त्रकार एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। जो अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर हजारों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed