फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics on the 'strings' of poachers: Diggy said on the allegation of VD, it is the character of BJP to leave the field after making false allegations

शिकारियों के ‘तार’ पर सियासत: शर्मा के आरोप पर दिग्विजय बोले झूठा आरोप लगा कर मैदान छोड़ भाग जाना BJP का चरित्र है

Mon, 16 May 2022 06:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 May 2022 06:50 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपियों को संरक्षण देने पर बीजेपी-कांग्रेस में आरोप प्रत्योराप जारी है। वीडी शर्मा के आरोप पर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
Politics on the 'strings' of poachers: Diggy said on the allegation of VD, it is the character of BJP to leave the field after making false allegations
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपियों को संरक्षण देने को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में आरोप प्रत्योराप जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के आरोप पर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि झूठा आरोप लगा कर मैदान छोड़कर भाग जाना भाजपा का चरित्र है। साहस है तो आरोपियों के कॉल डिटेल्स निकालें। पता लग जाएगा कौन किसके साथ हैं।  इससे पहले दिग्विजय के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का नाम लेकर ट्वीट किया था कि गुना हत्याकांड में महाराज के आदमियों के नाम आते ही पूरी भाजपा को सांप क्यों सूंघ गया? बताइये चुनिंदा लोगों की विशेष दावत में ग्रामीण विकास मंत्री के साथ शिकारी क्या कर रहे हैं?
विज्ञापन


गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले शिकारियों को दिग्विजय सिंह के संरक्षण देने और राघौगढ़ किले से कनेक्शन के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आरोप लगाए थे। उन्होंने इस पर दिग्विजय सिंह से जवाब देने को कहा था। जयवर्धन के ट्वीट पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि वीडी शर्मा ने भाजपा की पोल खोल दी है। अब उन्हें चुप रहने की सलाह दे दी गई होगी। इसके अलावा कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह पर गैर-जिम्मेदाराना आरोप लगाने वाले भाजपा के गैर-जिम्मेदार अध्यक्ष अपने मंत्री का इस्तीफा कब ले रहे हैं। दो दिन से न तो दिखाई दिए न ही कहीं पर झूठे प्रवचन देते सुनाई दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed