फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police lathicharge on Contractual health workers who were protesting in bhopal

भोपालः नौकरी में वापस नियुक्ति के लिए सीएम से मिलने पहुंची थीं नर्सें, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Fri, 04 Dec 2020 10:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 04 Dec 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Police lathicharge on Contractual health workers who were protesting in bhopal
लाठी चार्ज करती पुलिस - फोटो : social media

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे कोरोना स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। पुलिस ने गर्भवती महिला स्वास्थ्य कर्मियों को भी नहीं बख्शा। इस लाठीचार्ज में कई स्वास्थ्य कर्मियों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना संक्रमण कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने इन स्वास्थ्य कर्मचारियों का कॉन्ट्रेक्ट समाप्त कर दिया। इसमें नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन शामिल हैं। ऐसे में ये सभी लोग वापस नौकरी में रखने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने राजधानी पहुंचे। लेकिन बात सुनने के बजाय पुलिस ने इनपर लाठी चार्ज कर दिया। 
विज्ञापन



वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 47 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार अस्पतालों में संविदा पर काम करने वाले ये स्वास्थ्य कर्मचारी भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन कर रहे थे। इन प्रदर्शनकारियों को तीन महीने बाद निकाल दिया गया था। इन स्वास्थ्य कर्मियों की मांग थी कि सरकार संविदा पर काम करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों की स्थायी नियुक्ति करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं इस मामले पर भोपाल के एएसपी ने सफाई देते हुए कहा कि स्वास्थकर्मी पिछले 4 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और इस क्रम में वे स्वास्थ्य मंत्री एवं सांसद से भी मिले थे। उनकी मांगों को सीएम तक भी पहुंचा दिया गया था। फिर भी वे बिना अनुमति के प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें गिरफ्तारी के लिए कहा गया, उनमें से कुछ ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और इस क्रम में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया।  

कमलनाथ ने की घटना की निंदा, कहा- कोरोना वॉरियर्स के साथ हुआ अपराधियों जैसा व्यवहार
वहीं, इस मामले पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'जहाँ एक तरफ विश्वभर में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जा रहा है, उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है वही दूसरी तरफ मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार उन पर बर्बर तरीके से लाठियां बरसा रही है, यह घटना बेहद निंदनीय व मानवीयता व इंसानियत को शर्मसार करने वाली।'

पूर्व सीएम ने कहा, 'कोरोना की इस भीषण महामारी में अपनी जान जोखिम में डाल सेवाएं देने वाले कोरोना वारियर्स भोपाल में अपनी जायजं मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तब उन्हें न्याय दिलवाने की बजाय उन पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया गया। जो सम्मान के हकदार उनसे अपराधियों की तरह व्यवहार?' उन्होंने कहा, 'लाठीचार्ज के दोषियों पर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो और इनकी मांगो पर तत्काल सहानुभूति पूर्ण निर्णय लिया जाए।'




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed