फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police arrested the accused who cheated mobile by giving a bundle of fake notes of Manoranjan Bank

MP News: 500 रुपये में महंगा मोबाइल ठगने वाला गिरफ्तार, डिलीवरी बॉय को ऐसे लगाता था चूना

Mon, 15 Aug 2022 05:58 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 15 Aug 2022 05:58 PM IST
सार

फिल्पकार्ट पर महंगे मोबाइल का पहले ऑर्डर कर था। वह डिलीवरी ब्वॉय को दिए गए पते पर जाने से पहले ही रोक लिया करता था। रास्ते में ठगी कर आरोपी फरार हो जाता था। 

विज्ञापन
Police arrested the accused who cheated mobile by giving a bundle of fake notes of Manoranjan Bank
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

भोपाल में मनोरंजन बैंक की नकली नोटों की गड्डी पर असली रुपये लगाकर मोबाइल ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी फिल्पकार्ट पर महंगे मोबाइल का ऑर्डर करता और डिलीवरी ब्वॉय को रास्ते में ही रोक लेता था। वह ऊपर असली और नीचे मनोरंजन बैंक के नकली नोट लगाकर डिलीवरी बॉय को गड्डी थमाकर फरार हो जाता था। इस तरह एक अन्य वारदात को अंजाम देते समय पुलिस ने उसे धर-दबोचा। 
विज्ञापन


अशोका गार्डन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विकास कोरी एक ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का काम करते है। रविवार को विकास 25 हजार रुपए की कीमत के मोबाइल की कैश ऑन डिलीवरी करने अशोक गार्डन गए थे। यहां उन्होंने ऑर्डर करने वाले युवक को फोन लगाया तो उसने रास्ते में ही डिलीवरी लेने की बात कही। विकास ने युवक को मोबाइल की डिलीवरी दी। बदलने में युवक ने उन्हें पांच सौ रुपये की नोटों की गड्डी दे दी। डिलीवरी बॉय नोटों की गड्डी को देखकर हैरान रह गया। दरअसल, ऊपर पांच सौ रुपये और अंदर मनोरंजन बैंक के नोट थे। उधर, नोटों की गड्डी थमाने के बाद वह अपनी एक्टिवा से भागने लगा। उसी दौरान डिलीवरी बॉय ने शोर मचा दिया। वहां मौजूद आस-पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान एशबाग निवासी दानिश खान के रूप में की है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि एक सप्ताह पहले उसने एक अन्य डिलीवरी बॉय से इस तरह ठगी की घटना को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलीवरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed