फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PNB and 23 banks seeking help of Indore administration to recover a debt of Rs 3000 crore

पीएनबी समेत 24 बैंक इंदौर की इस कंपनी से 3000 करोड़ का कर्ज वसूलने के लिए लगा रहे हैं गुहार

Sat, 24 Feb 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 24 Feb 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
PNB and 23 banks seeking help of Indore administration to recover a debt of Rs 3000 crore
बैंक फ्रॉड
पंजाब नेशनल बैंक समेत करीब 24 बैंकों ने जूम डेवलपर्स और उसकी सहयोगी फर्म से 3000 करोड़ रुपये की वसूली के लिए इंदौर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कंपनी के प्रमोटर विजय चौधरी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पहले से ही जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह फर्म पैसे देने में विफल हो गई है इसलिए बैंकों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि वह जूम डेवलपर्सए और उसकी सहयोगी कंपनियों की संपत्तियों को सीज कर पैसा वसूली करे।
विज्ञापन


बैंक लोन वसूली के लिए अधिकृत अधिकारी एसडीएम संदीप सोनी ने कहा है कि, 'जूम डेवलपर्सए और उसकी सहयोगी कंपनियां 30 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा के लोन और जुर्माना की दोषी है। यह कर्ज 24 बैंकों से लिए गए थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


जूम डेवलपर्स प्रोजेक्ट डेवलप और मैनेजमेंट की कंपनी है। जूम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और मुख्य संचालक विजय चौधरी को ईडी ने पिछले साल दो मई को 26 बैंकों से 2,650 करोड़ रुपये के कर्ज बकाया मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की एक केस की जांच के दौरान गिरफ्तार किया था।

चौधरी को स्पेशल ईडी कोर्ट ने जमानत दे दी थी लेकिन सीबीआई द्वारा दायर केस वह अभी भी जेल में है। नियमों के मुताबिक प्रशासन को बकाएदार से बैंक कर्ज के रूप में वसूल किए गए कुल मूल्य का लगभग 2.5 फीसदी रकम मिलती है।


इस तरह, अगर प्रशासन जूम डेवलपर्स और उसकी सहयोगी कंपनियों से बकाया राशि वसूल कर पाती है तो प्रशासन को करीब 75 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। यह रकम साल भर में होने वाले कुल राजस्व से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed