फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   pm narendra modi madhya pradesh election campaign schedule

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे तूफानी दौरा, 5 दिन में 10 रैलियों की तैयारी

Sat, 10 Nov 2018 05:14 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Nov 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi madhya pradesh election campaign schedule
मध्यप्रदेश में मोदी जमकर करेंगे चुनाव प्रचार
प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ में भले एक दिन के लिए प्रचार में उतरे हों लेकिन मध्यप्रदेश में पार्टी अपने सबसे बड़े चेहरे के साथ पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। यहां पीएम मोदी एक दो दिन नहीं बल्कि पूरे 5 दिन प्रचार करेंगे। कहा जा रहा है कि इस दौरान मोदी 10 जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं। मोदी की इन 10 रैलियों के जरिए भाजपा का मकसद 100 से ज्यादा विधानसभाओं सीटों पर असर छोड़ना होगा। 
विज्ञापन


मोदी के दौरे की शुरूआत होगी 16 नवंबर को। जगह ग्वालियर और शहडोल। उसके बाद कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा, इंदौर, रीवा, मंदसौर, जबलपुर समेत 10 बड़े और राजनीतिक तौर पर अहम शहरों में पीएम मोदी ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी 14 नवंबर के बाद प्रदेश में सक्रिय हो जाएंगे। वो सात दिन तक पार्टी के लिए प्रचार की कमान संभालेंगे। 
 

ये है प्रधानमंत्री मोदी के मध्यप्रदेश दौरे का पूरा कार्यक्रम

16 नवंबर को ग्वालियर और शहडोल में रैली

18 नवंबर को छिंदवाड़ा और इंदौर 

20 नवंबर को झाबुआ और रीवा में सभा

23 नवंबर को मंदसौर और छतरपुर में रैली

25 नवंबर को विदिशा और जबलपुर में सभा

बड़े चुनावों में पीएम की ताबड़तोड़ रैलियां और तैयारी की काफी चर्चा होती है। इससे पहले गुजरात में भी पीएम ने तूफानी दौरा कर 30 रैलियों को संबोधित किया था। जिन सीटों पर इस बार मोदी प्रचार करने वाले हैं, वो शिवराज सरकार के लिए राजनीतिक तौर पर काफी अहमियत रखती हैं। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed